Last Updated:
फालसा एक छोटा लेकिन बेहद गुणकारी मौसमी फल है, जो मुख्य रूप से गर्मियों के मौसम में बाजार में उपलब्ध होता है. यह फल शरीर को ठंडक देने, लू से बचाने और सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए जाना जाता है. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जैसे तराई क्षेत्रों में पाया जाने वाला यह फल विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है, जो इसे गर्मियों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प बनाता है.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाके में एक ऐसा पेड़ पाया जाता है, जिसका फल गर्मियों के मौसम में बेहद फायदेमंद माना जाता है और इसकी बाजार में अच्छी डिमांड रहती है. फालसा एक छोटा, गोल और बैंगनी रंग का फल होता है, जिसे गर्मियों में खूब खाया जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम Grewia asiatica है. यह विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. खट्टे-मीठे स्वाद वाला यह फल भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है.
गर्मी के मौसम में लू लगने और शरीर का तापमान बढ़ने का खतरा अधिक रहता है. ऐसे में फालसा के फल का सेवन शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकता है. कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए फालसा का रस या शरबत पीते हैं. यह एक बेहद ठंडा फल माना जाता है. फालसा में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं.
फालसा में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं. मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है. गर्मियों में बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे समय में पोषक तत्वों से भरपूर फालसा का सेवन लाभदायक माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप भी सांस की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो फालसा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह सांस की समस्या और कफ दोष को कम करने में मददगार माना जाता है. इसके रस के नियमित सेवन से श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है. इसके लिए फालसे के रस में नींबू और अदरक का रस मिलाकर सेवन किया जा सकता है. इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है.
फालसा में पोटैशियम जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. संतुलित आहार के हिस्से के रूप में इसका सेवन हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. इसके अलावा फालसा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है. फालसा गर्म और शुष्क जलवायु में अच्छी तरह बढ़ता है.
अगर आपका भी वजन अधिक हो गया है और आप अपने वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं तो यह छोटा सा फल आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. फालसा में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक पाया जाता है. यही कारण है कि इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है. फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है.
फालसा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है. फाइबर हमारे शरीर के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. नियमित रूप से सीमित मात्रा में फालसा खाने से पाचन बेहतर हो सकता है. गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को अपच, गैस और पेट से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं. ऐसे में फालसा पेट को हल्का रखने में मदद करता है.
फालसा एक मौसमी फल है, जो मुख्य रूप से अप्रैल से जून के बीच बाजार में उपलब्ध होता है. गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान के बीच यह फल शरीर को ताजगी देने का काम करता है, जिस कारण इसकी बाजार में अधिक डिमांड रहती है. फालसा का फल, पत्तियां और जड़ें तक विभिन्न उपयोगों में लाई जाती हैं. फालसा का पौधा आप आसानी से कहीं पर भी लगा सकते हैं. फल पकने पर गहरे बैंगनी रंग का हो जाता है और इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है.