Last Updated:
Dog Care Summer Tips: इस भीषण गर्मी से जहां इंसान बेहाल हैं वहीं बेजुबानों का भी बुरा हाल है. यदि आप भी अपने घर में पालतू जानवर रखते हैं तो गर्मी में उनका खास ख्याल रखें. उनके रहने से लेकर खाने-पीने तक का खास ध्यान रखें. डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि इंसानों को बेजुबानों के पानी का ख्याल रखना चाहिए. इस मौसम में पशु-पक्षियों को भी भरपूर पानी चाहिए. इससे आपका शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट रहता है. हालांकि, कई बार लोग पालतू जानवरों की देखरेख में लापरवाही कर जाते हैं इससे उनके जानवर भी बीमार हो जाते हैं. आज हम आपको कुत्ते की देखरेख के बारे में बताने जा रहे हैं क्योंकि गर्मी में उनकी हालत और ज्यादा खराब होती है.
ज्यादा गर्मी में कुत्ते कई बार बहुत ज्यादा हांफना शुरू कर देते हैं. इससे लोग परेशान होने लगते हैं कि अब क्या उपाय करें जिससे कि कुत्ते को राहत मिल सके. तो अगर आप भी पशु प्रेमी हैं और खासतौर से कुत्ता पालन के शौकीन हैं तो आपको इसकी जानकारी होना जरूरी है. इससे आप अच्छे से अपने कुत्ते की देखभाल कर पाएंगे.
जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड के रहने वाले शिवांश बचपन से ही डॉग्स के शौकीन हैं. उनके पास अभी दो अलग-अलग बाहरी नस्लें के डॉग्स हैं. शिट्जू और गोल्डन रिट्रीवर जैसे लंबे बाल वाले डॉग्स उनके पास हैं. ये दोनों ही ठंड प्रदेश की नस्ल के डॉग हैं.
शिवांश बताते हैं कि वह 3 साल से लंबे बाल वाले ब्रीड्स रखे हुए हैं और ये ब्रीड्स ठंडे प्रदेश के हैं. गर्मी का मौसम जब आता है तो ये ब्रीड्स काफी परेशान होने लगते हैं. हांफने की समस्या काफी अधिक होती है. इनकी बॉडी से पसीना नहीं निकल पाता है और हांफने से बॉडी को ठंडक मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
शिवांश का कहना है कि अगर आपके पास भी ऐसी ब्रीड्स है और हांफने की शिकायत आ रही है तो घरेलू उपाय कर सकते हैं. जब गर्मी ज्यादा पड़ रही हो तो अपने डॉग्स को दही और पानी का मिश्रण दे सकते हैं.
ठंडे पानी और दही को अच्छी तरह घोल दें और उसके बाद फिर उसे पिलाएं. इससे आपके डॉग्स को काफी ठंडक महसूस होगी और हांफना कम कर देगा. शिवांश ने बताया कि वह अपने डॉग्स को हर दिन दही खिलाते हैं. यह उनके शरीर के पाचन शक्ति के साथ पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करता है.