Last Updated:
शिल्पा शिंदे ने माना कि उन्होंने ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए थे. हिना खान ने इसकी निंदा करते हुए इसे ‘शर्मनाक’ बताया था. इस पर पलटवार करते हुए शिल्पा शिंदे ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने हिना खान का नाम लिए बिना उनके ब्रेस्ट कैंसर और उनके पिता की मौत का जिक्र करते हुए तीखा तंज कसा. शिल्पा शिंदे ने उन पर पब्लिसिटी पाने का आरोप लगाया और कहा कि वह अपने दिल पर झूठ का बोझ लेकर नहीं जी सकती थीं. साथ ही, उन्होंने अपनी बात को समझाने के लिए लोगों को ‘महाभारत’ देखने की सलाह भी दी.
नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी हीरोइनों शिल्पा शिंदे और हिना खान एक बार फिर आमने-सामने आ गई हैं. ‘बिग बॉस 11’ के बाद दोनों के बीच का झगड़ा अब काफी पर्सनल और गंभीर मोड़ ले चुका है. दरअसल, हिना खान ने हाल में शिल्पा शिंदे के उस चौंकाने वाले खुलासे पर अपनी राय दी थी, जिसमें शिल्पा शिंदे ने अपने पुराने यौन उत्पीड़न के आरोप को झूठा बताया था.(फोटो साभार: Instagram@realhinakhan@shilpa_shinde_official)
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान ने अपने एक्स (X) हैंडल पर एक बयान जारी किया था. उन्होंने कहा कि वह शिल्पा शिंदे की इस हरकत से बेहद ‘हैरान’ और ‘नाराज’ हैं. हिना खान ने शिल्पा शिंदे की निंदा की और कहा कि इतने गंभीर मुद्दे पर झूठा आरोप लगाना वाकई बेहद ‘शर्मनाक’ है. हिना खान के इस बयान के बाद शिल्पा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. (फोटो साभार: Instagram@realhinakhan)
हिना खान के बयान पर पलटवार करने में शिल्पा शिंदे ने भी बिल्कुल देर नहीं की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी करके हिना खान पर बेहद तीखा हमला बोला. शिल्पा ने इस वीडियो में सीधे तौर पर हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी और उनके पिता की मौत का जिक्र करते हुए उन पर तंज कस दिया, जिसे देखकर फैंस भी दंग रह गए. (फोटो साभार: Instagram@shilpa_shinde_official)
Add News18 as
Preferred Source on Google
शिल्पा शिंदे ने वीडियो में कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि लोग मेरे नाम पर पब्लिसिटी लेना कब बंद करेंगे. लेकिन ध्यान रखो, चलती ट्रेन में मत चढ़ो, वरना खुद को ही चोट लगेगी.’ उन्होंने आगे कहा कि पब्लिसिटी के लिए आपके पास पहले से ही आपकी बीमारियां और घर में हुई मौतें जैसे मुद्दे हैं, फिर आपको इसके लिए शिल्पा शिंदे का नाम क्यों चाहिए? (फोटो साभार: Instagram@shilpa_shinde_official)
हिना खान का नाम लिए बिना शिल्पा शिंदे ने उन सभी लोगों को निशाने पर लिया. उन्होंने नौ साल पहले मुश्किल वक्त में उनका साथ नहीं दिया था. शिल्पा ने कहा, ‘अगर उस वक्त सबने मेरा साथ दिया होता, तो आज ये नौबत ही नहीं आती. नौ साल बाद अब हमने आपस में मामला सुलझा लिया है.’ (फोटो साभार: Instagram@shilpa_shinde_official)
शिल्पा शिंदे ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्हें सच बोलने के लिए किसी ने मजबूर नहीं किया है. वह बस एक लड़की के पिता और एक औरत के पति (प्रोड्यूसर संजय कोहली) के लिए खड़ी हो रही हैं, क्योंकि उन्होंने तब झूठ बोला था. शिल्पा ने कहा कि वह अपने दिल पर इतना बड़ा झूठ लेकर नहीं जी सकतीं. अगर तब प्रोड्यूसर अरेस्ट हो जाते, तो आज वो खुद को गुनहगार मानतीं.
(फोटो साभार: Instagram@shilpa_shinde_official)
शिल्पा शिंदे ने अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए लोगों को एक अजीब सलाह दे डाली. उन्होंने कहा, ‘मैंने जो कुछ भी किया, उसके पीछे कारण थे. अगर साम, दाम, दंड, भेद के बारे में नहीं पता है, तो जाकर पहले महाभारत पढ़िए या देखिए.’ एक्ट्रेस का बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. (फोटो साभार: Instagram@shilpa_shinde_official)
विवाद साल 2015-16 का है, जब शिल्पा शिंदे ‘भाभी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ बनकर रातों-रात स्टार बनी थीं. उन्होंने मार्च 2016 में मेकर्स पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर शो छोड़ दिया था. उन्होंने बाद में प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का केस भी किया था, जिसे अब जून 2026 में उन्होंने खुद ही पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत करार दिया.
(फोटो साभार: Instagram@shilpa_shinde_official)