Makoy ke fayde : प्रकृति ने हमें कई ऐसे पौधे दिए हैं जो औषधीय गुणों का खजाना हैं. इन्हीं में से एक है मकोय. इसे अंग्रेजी में Solanum nigrum कहा जाता है. यह एक छोटा सा पौधा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और बगीचों में आसानी से उग जाता है. इस पर छोटे-हरे फल लगते हैं, जो पकने पर काले और मीठे हो जाते हैं. आयुर्वेद में इसके पत्ते, फल और जड़ सभी को बेहद उपयोगी माना गया है. वैद्य विष्णुदत्त प्रजापति के अनुसार मकोय लीवर को स्वस्थ रखने के लिए रामबाण है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और इसके पत्तों का साग शरीर को भरपूर पोषण देता है. इसमें सूजनरोधी गुण होते हैं, जो शरीर और गर्भाशय की सूजन दूर करते हैं. इसकी पत्तियों का लेप त्वचा संबंधी समस्याओं में आराम देता है. पारंपरिक चिकित्सा में इसका उपयोग बुखार, कमजोरी और शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए किया जाता है. हालांकि मकोय के पके फल पौष्टिक होते हैं, लेकिन बिना सही जानकारी के इसके कच्चे फल या अन्य हिस्सों का सेवन नहीं करना चाहिए. किसी भी औषधीय उपयोग से पहले आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह जरूर लें. पूरी जानकारी के लिए देखिए यह वीडियो.