Last Updated:
प्रणित मोरे इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वो हर तरफ ट्रेंड कर रहे हैं. कॉमेडियन को इंटरनेट की दुनिया में महिलाएं जमकर ट्रोल कर रही हैं जिसकी वजह से उन्होंने अपना इंस्टा अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है. अब इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर प्रणित का पुराना वीडियो भी सामने आया है जिसमें सलमान खान ने ओछी कॉमेडी के लिए उनकी जमकर क्लास लगाई थी.
प्रणित मोरे का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. प्रणित मोरे इन दिनों अपने एक कॉमेडी शो की वजह से विवादों में घिर गए हैं. हाल ही में कॉमेडियन के शो पर ऑडियंस में मौजूद एक शख्स ने ‘370 रुपये की बिरयानी’ पर अश्लील टिप्पणी की थी जिसे प्रणित ने भरपूर बढ़ावा दिया. अब जैसे ही सोशल मीडिया पर कॉमेडियन के शो का क्लिप वायरल होने लगा, वो हर किसी के निशाने पर आ गए. इंफ्लुएंसर्स से लेकर एक्टर्स तक ने सामने आकर प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा की इस हरकत की आलोचना की. बढ़ती आलोचनाओं के बीच प्रणित और हिमांशु दोनों ने अपना इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट कर दिया है.
इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे के बिग बॉस का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो क्लिप में सलमान खान कॉमेडियन की क्लास लगाते दिख रहे हैं. बिग बॉस में सलमान ने प्रणित को ओछी कॉमेडी पर सवाल खड़ा किया था और उनसे पूछा था कि उन्हें लोगों को हंसाने के लिए अश्लील कॉमेडी करने की क्या जरूरत है.
खूब ट्रोल हो रहे प्रणित मोरे
सलमान ने कॉमेडियन से कहा था, ‘मुझे पता है कि आपने मुझ पर क्या-क्या बोला है जो कि सही नहीं है. उस वक्त आपको लोगों को हंसाना था, मेरा नाम इस्तेमाल करके, आपने वो किया. मुझे नहीं लगता कि आपको नीचे-दर्जे पर जाना चाहिए’. अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोग उनपर तंज कस रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए प्रणित की जमकर आलोचना की है. कुछ लोगों का कहना है कि वो हमेशा से इसी दर्जे की कॉमेडी करते आए हैं. वहीं लोगों ने हिमांशु वाले मामले में भी बिग बॉस के कॉमेडियन की क्लास लगाई.
प्रणित ने छोड़ा सोशल मीडिया
बता दें, हिमांशु वाले मामले के तूल पकड़ते ही प्रणित मोरे ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी और अपना अकाउंट डिसएबल कर दिया. प्रणित ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था कि उनके शो में जो हुआ और उन्होंने जो किया उसके लिए वो माफी मांगना चाहते हैं. हालांकि अभी तक मामला शांत नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर महिलाएं इस मामले में अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें