जब CM की वाइफ चला रही थीं ऑटो, तो पैसेंजर सीट पर थीं भूमि पेडनेकर, वायरल हुआ वीडियो
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को भामला फाउंडेशन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक खास पहल शुरू की. फाउंडेशन के विमेन-लेड ग्रीन मोबिलिटी प्रोग्राम के तहत ‘पिंक ई-रिक्शा सहायता पहल’ की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने खुद ई-रिक्शा चलाकर इस अभियान का समर्थन किया. उनके पीछे रिक्शा में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बैठी नजर आईं.मीडिया से बातचीत में भूमि पेडनेकर ने कहा कि यह पहल सिर्फ पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आर्थिक आजादी से भी जुड़ी हुई है. उन्होंने बताया कि जैसे ही भामला फाउंडेशन ने उन्हें इस अभियान के बारे में बताया, उन्होंने तुरंत इसका हिस्सा बनने की इच्छा जताई.भूमि ने कहा कि इस योजना के तहत महिला ड्राइवरों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी. उनका मानना है कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश भी तेजी से आगे बढ़ेगा.