Last Updated:
Air Pollution Damage Bone Marrow: दिल्ली और आसपास हवा जहरीली हो चुकी है. यह एक तरह से गैस चैंबर में बदल चुका है. ऐसे में लंग्स और हार्ट को जो परेशानी होती है वह तो सब जानते हैं लेकिन एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पॉल्यूशन के बारीक कण जब शरीर के अंदर घुसते हैं तो इससे बोन मैरो यानी अस्थि मज्जा तेजी से एजेड हो जाता है जिसकी वजह से खून बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है.
पॉल्यूशन का दुष्प्रभाव. Photo:AI
Air Pollution Damage Bone Marrow: पूरी दुनिया की आबोहवा खराब है लेकिन भारत इस मामले में बहुत खराब स्थिति में है. दिल्ली और एनसीआर में तो इस समय गैस चैंबर बन गया है. पॉल्यूशन के कारण सबसे ज्यादा लंग्स और हार्ट में बीमारियां होती हैं लेकिन एक नई रिसर्च में कहा गया है कि इस जहरीली हवा के कारण शरीर के अंदर बोन मैरो की आयु तेजी से बढ़ती जाती है. इस कारण उनकी दोबारा से ग्रोथ करने की क्षमता कम हो जाती है. इसका परिणाम यह होता है कि हड्डियों और फैट के बनने के बीच का संतुलन बिगड़ जाता है. सबसे बड़ी बात यह है कि बोन मैरो में ही शरीर का अधिकांश खून बनता है. बोन मैरो हड्डियों की पसलियां, रीढ़ की हड्डी,पेल्विस और खोपड़ी वाले हिस्से में ज्यादा होते हैं. अगर बोन मैरो में दिक्कत हुई तो लाल रक्त कोशिकाएं कम बनेगी यानी खून कम बनेगी.
कोशिकाओं को डैमेज करने लगता है प्रदूषण
इंडियन एक्सप्रेस की खबरों के मुताबिक यह अध्ययन चूहों पर किया गया है. इसमें पाया गया है कि जो चूहे डायबिटीज या मेटोबोलिक डिसॉर्डर से पीड़ित थे, उनमें बोन मैरो में क्षति ज्यादा देखी गई. हालांकि यह अध्ययन अभी इंसानों पर नहीं हुआ है लेकिन इससे यह संकेत मिलता है कि जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, उनमें पॉल्यूशन का असर कहीं घातक हो सकता है. यह अध्ययन जर्नल ऑफ हैजार्डस मटेरियल्स में प्रकाशित हुआ है. दक्षिण कोरिया के ज्योनबुक नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में डायबिटिक और नॉन-डायबिटिक चूहों में PM2.5 (पार्टिकुलेट मैटर 2.5) का संपर्क कराया. इसके बाद जांच में पता चला कि इन चूहों के बोन मैरो की स्टेम कोशिकाओं में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बहुत पाया गया. इससे सेलुलर एजिंग यानी कोशिकाओं में तेजी से उम्र वृद्धि होने लगी. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण कोशिका में फ्री रेडिकल्स बढ़ता है जो कोशिकाओं को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है. इस कारण नेचुरल तरीके से कोशिकाओं का विभाजन जिस तरह से होता है, उसमें दिक्कत आने लगती है. जो चूहे डायबेटिक थे, उनमें यह नुकसान बहुत ज्यादा था.
डायबिटीज मरीजों पर ज्यादा असर
यही सवाल जब हमने सी के बिड़ला अस्पताल, गुरुग्राम में डायबेट्स, ओब्सिटी एंड मेटाबोलिक डिसॉर्डर के डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि प्रदूषण के दुष्प्रभाव शरीर के हर अंग पर होता है. मोटे तौर पर इसे हम लंग्स और हार्ट के लिए बुरा मानते हैं लेकिन डायबिटीज मरीजों के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है. ऐसे में यह रिसर्च और भी डराने वाली है. पॉल्यूशन के बारीक कण जब शरीर के अंदर घुसते हैं तो यह कोशिकाओं में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बहुत बढ़ा देते हैं. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण पहले से खराब इंसुलिन रेजिस्टेंस और बढ़ जाता है. इसमें शुगर तेजी से बढ़ सकता है. यह पॉल्यूशन शुगर को अनकंट्रोल्ड कर सकता है. जो लोग डायबिटीज से पीड़ित रहते है, उनमें पहले से ही हार्ट डिजीज का खतरा रहता है. उनमें खून का गाढ़ा होने लगता है जो हार्ट अटैक की वजह बन सकता है. अगर लंबे समय तक प्रदूषण में रहा जाए तो इससे किडनी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. यहां तक कि किडनी फेल का भी खतरा हो सकता है. प्रदूषण के कारण सांस से संबंधित परेशानियां तो हो ही सकती है. इन सबका लब्बोलुआब यह है कि जो लोग डायबेटिक हैं, उन्हें पॉल्यूशन से पूरी तरह बचना चाहिए.
क्या करें
डॉ. पारस अग्रवाल का कहना है कि डायबिटीज मरीजों को जितना संभव हो, उतना इस पॉल्यूशन से बचना चाहिए. सबसे पहले तो डायबिटीज मरीजों को अपने डॉक्टरों की सलाह से जो दवा लिखी गई है उसे मिस नहीं करना चाहिए. बाहर कम से कम निकलना चाहिए. अगर बाहर निकलने की नौबत आ जाए तो पूरे कपड़े पहनकर और मास्क लगाकर बाहर निकलें. एक्सरसाइज घर में ही करें. अगर बाहर जाना चाहते हैं तो दोपहर में जाएं. घर के अंदर पूरी तरह वेंटिलेशन का ध्यान रखें. रेगुलर शुगर की जांच करें. खान-पान का ध्यान रखें. जिस तरह डॉक्टर ने बताया है वही खान-पान अपनाएं. तनाव से दूर रहें. अगर संभव हो तो घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें. अगर संभव है तो जब तक आपके शहर में ज्यादा प्रदूषण है तब तक कहीं और चले जाएं.
About the Author
With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…
और पढ़ें