Last Updated:
₹370 की बिरयानी विवाद में घिरे हिमांशु जांगड़ा का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में उन्होंने अपनी बात पर सफाई दी है. साथ ही दोबारा माफी भी मांगी है. हिमांशु ने कहा कि शो में सुनाई गई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी. उन्होंने माहौल देखकर उसमें कुछ बातें जोड़ दी थीं. उन्होंने माना कि उनके शब्द गलत थे. उनका किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था. अब उन्होंने कहा है कि उन्हें उस शो में जाने का पछतावा है.
हिमांशु जांगड़ा का नया वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. 370 रुपये की बिरयानी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में 22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने कहा उसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया. प्रणित मोरे ने अस मामले पर एक बार फिर माफी मांगी. वहीं अब हिमांशु जांगड़ा का भी एक वीडिया वायरल हो रहा है. उन्होंने एक सीधी-सरल बातचीत में उन सभी बवालों पर चुप्पी तोड़ी है, जो ‘₹370 की बिरयानी’ वाले उनके बयान ने मचाए थे.
ट्रोलिंग, नौकरी से निकाला जाना और परिवार की नाराजगी की बीच हिमांशु जांगड़ा ने शो में कही बातों का पूरा सच लोगों के सामने रखा है. हिमांशु ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि स्टेज पर सुनाई गई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी. वहीं, ‘स्टारविक डिजाइन’ ने इस वीडियो को शेयर कर ये साफ किया गया कि बातचीत का उद्देश्य केवल उनका पक्ष सामने लाना था.
हिमांशु जांगड़ा का नया वीडियो
विवाद के बाद, हिमांशु जांगड़ा को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. हाल ही में, उन्होंने अपनी पुरानी कंपनी ‘स्टारविक डिजाइन’ के संस्थापक विवेक विश्वकर्मा के साथ एक बातचीत का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हिमांशु ने खुलकर अपनी बात रखी.
‘जो कहा वो पूरी तरह सच नहीं था’
हिमांशु ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक लड़की को डेट किया था, लेकिन जो कहानी उन्होंने मंच पर सुनाई, वह पूरी तरह से सच नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘ मैंने वहां जो कहानी बताई, वह मनोरंजन के लिए ‘इम्प्रोवाइज’ की थी. मुझसे पहले जो लोग अपनी कहानियां सुना रहे थे, वे भी इसी तरह की बातें कर रहे थे, इसलिए मैंने भी वही किया. यह मेरी बदकिस्मती थी कि लोगों ने इसे इतना सीरियस ले लिया.’
View this post on Instagram