Last Updated:
आजकल डॉक्टर भी सोशल मीडिया के जरिए मरीजों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचा रहे हैं. कोई बीमारी के लक्षण बताता है तो कोई इलाज से जुड़ी वीडियो बनाता है. लेकिन सोशल मीडिया पर डॉक्टरों के प्रचार, मरीजों के रिव्यू और इलाज की गारंटी जैसे दावों को लेकर नई गाइडलाइंस पर चर्चा शुरू हो गई है. ग्रेटर नोएडा के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. ललित कसाना ने इस पर अपनी राय रखी है.
डॉ. ललित कसाना के मुताबिक, क्लीनिक में मरीजों के अनुभव और इलाज के बाद उनकी तारीफ वाली वीडियो को विज्ञापन के रूप में इस्तेमाल करने पर सवाल उठ सकते हैं. फर्जी रिव्यू के जरिए डॉक्टर की छवि बेहतर दिखाना भी गलत है.
किसी खास ट्रीटमेंट पर 50 फीसदी छूट या सीमित समय के ऑफर देकर मरीजों को क्लीनिक बुलाने जैसी गतिविधियों को लेकर भी डॉक्टरों के बीच चिंता है.
किसी बीमारी को पूरी तरह ठीक करने या इलाज के निश्चित परिणाम का दावा करना भ्रामक हो सकता है. हर मरीज की स्थिति अलग होती है, इसलिए डॉक्टरों को ऐसे वादों से बचना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सोशल मीडिया पर अपनी विशेषज्ञता और सेवाओं की जानकारी देते समय डॉक्टरों को सही योग्यता और पेशेवर पहचान बतानी चाहिए. अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से बचना जरूरी है.
सोशल मीडिया पर कई इन्फ्लुएंसर्स बाल दोबारा उगाने या बीमारी पूरी तरह ठीक करने जैसे दावे करते हैं. ऐसे दावों की सत्यता जांचना जरूरी है, ताकि लोग गलत जानकारी के आधार पर इलाज न करें.
डॉक्टरों के मुताबिक, लोगों को सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर हेल्थ प्रोडक्ट और इलाज के दावे पर भरोसा नहीं करना चाहिए. किसी भी उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.