Last Updated:
फिल्म ‘धुरंधर’ में पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाकर राकेश बेदी के करियर को नई दिशा मिली है. इस फिल्म के बाद वह कई विज्ञापनों में भी नजर आने लगे हैं. देखते ही देखते उनकी पॉपुलैरिटी भी बढ़ती जा रही है. उनकी इसी पॉपुलैरिटी के बाद मेकर्स ने उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में वापस लाने का फैसला किया है.
क्या बढ़ जाएगी शो की टीआरपी
नई दिल्ली. टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नया प्रोमो लोगों को हैरान कर रहा है. इस प्रोमो में राकेश बेदी भी नजर आ रहे हैं. राकेश बेदी के इस सीन ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. वह फिर से बाबूलाल के किरदार में लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं.
‘धुरंधर’ में जमील जमाली का रोल निभाकर मिली लोकप्रियता अब गोकुलधाम सोसाइटी तक पहुंच गई है. इस शो में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. राकेश बेदी की शो में फिर से एंट्री होने वाली है. साल 2020 में वह इस शो से जुड़े थे. लेकिन इसके बाद वह शो से गायब हो गए थे. अब नए प्रोमो में वह फिर से नजर आ रहे हैं.
प्रोमो में नजर आ रहे राकेश बेदी
वायरल हो रहे इस प्रोमो की शुरुआत बाबूलाल के फोन कॉल से होती है.जिसमें वह तारक मेहता को कॉल कर पूछते हैं कि वह कहां हैं. वह जवाब देते हुए कहते हैं कि वह रास्ते में हैं. बाबूलाल की शक की सूई घूमती है, क्योंकि उन्हें किसी तरह का कोई ट्रैफिक की आवाज नहीं सुनाई देती.फिर जेठालाल गाड़ियों की आवाज निकालते हैं और सिचुएशन संभालते है.
View this post on Instagram