Last Updated:
Jana Nayakan Leak Case: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ के लीक मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फिल्म की क्लिप्स वायरल करने के आरोप में 6 और लोग गिरफ्तार. जानिए कैसे एक एडिटर की करतूत ने बढ़ाई मेकर्स की मुश्किलें और पुलिस की जांच में क्या हुआ बड़ा खुलासा.
नई दिल्ली: तमिलनाडु के CM और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है. लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म की क्लिप्स लीक हो गई थी. इसी बीच मूवी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म के लीक होने के मामले में पुलिस और साइबर क्राइम की टीम ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत छह और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इन सभी लोगों पर आरोप है कि ये फिल्म के लीक हुए जरूरी हिस्सों यानी वीडियो क्लिप्स को इंटरनेट पर अलग-अलग जगहों पर फैला रहे थे. इस हाई-प्रोफाइल पायरेसी मामले में पुलिस अब तक कई लोगों को जेल के पीछे भेज चुकी है और यह जांच दिन-ब-दिन और सख्त होती जा रही है.
फुटेज वायरल करने वालों पर कड़ा एक्शन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने यह एक्शन तब लिया जब फिल्म ‘जना नायकन’ के कई वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग ऐप्स पर तेजी से वायरल होने लगे. अधिकारियों ने बताया कि ये आरोपी गैरकानूनी तरीके से फिल्म के कॉपीराइट कंटेंट को अलग-अलग डिजिटल रास्तों से लोगों के बीच बांट रहे थे. पुलिस ने पकड़े गए इन सभी आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान को अपने कब्जे में ले लिया है. अब इसकी गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन लोगों के पास फिल्म का यह फुटेज आखिर कहां से आया था और इसमें और कौन-कौन से लोग शामिल हैं.
View this post on Instagram