रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है! अगर आप भी सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो फिल्म की रिलीज से पहले ही आपको एक खास सरप्राइज मिलने वाला है.दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने इसके प्री-रिलीज इवेंट को एक खास नाम दिया है—‘जेलर 2 सुपर शो’.यह सिर्फ थिएटर में होने वाला इवेंट नहीं रहेगा, बल्कि अब इसे ओटीटी पर भी स्ट्रीम किया जाएगा. मेकर्स ने ऐलान किया है कि ‘जेलर 2 सुपर शो’ का डिजिटल प्रीमियर 9 अक्टूबर 2026 को होगा.यह स्पेशल शो सन एनएक्सटी पर स्ट्रीम किया जाएगा. जेलर 2 के सुपरशो के ऐलान ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. रजनीकांत की जेलर 2, 3 साल पहले आई सुपरहिट फिल्म जेलर की सीक्वल है. फिल्म में थलाइवा के साथ विद्या बालन, और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम रोल में दिखने वाले हैं.