Last Updated:
कोई फिल्म सुपर रही या फ्लॉप रही इसका फैसला उसे देखने वाले दर्शक करते हैं. कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो कई दिन तक लोगों की जुबान पर छाई रहती हैं. उनकी कहानी और उनके गानों की चर्चा होती रहती है. कई दर्शकों को फिल्म इतनी दिलचस्प लगी कि वे इंटरवल में भी आगे की कहानी जानने को उत्सुक थे, जबकि कुछ को फिल्म उम्मीद से थोड़ा कम ही लगी.
पटना: अजय देवगन की दृश्यम 3 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और फिल्म को लेकर दर्शकों का रिएक्शन भी सामने आने लगा है. पटना के सिनेमाघरों से फिल्म का फर्स्ट शो देखने के बाद बाहर निकले दर्शकों के बीच इसके सस्पेंस और कहानी को लेकर चर्चा रही. किसी को फिल्म इतनी दिलचस्प लगी कि इंटरवल में भी ब्रेक का इंतजार करना मुश्किल हो गया और मन हुआ कि कोई जल्दी से आगे की कहानी बता दे. कुछ दर्शकों ने लोकल 18 को बताया कि ढाई घंटे तक पर्दे पर कहानी चलती रही, लेकिन असली खेल उनके दिमाग में चलता रहा. पर्दे पर अगला मोड़ क्या होगा, विजय अब क्या करेगा और कहानी किस दिशा में जाएगी. इसे लेकर दर्शक खुद ही तरह-तरह की कहानी बनाते रहे. अ जय देवगन के विजय के किरदार और बाकी कलाकारों की एक्टिंग ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा.
हालांकि, हर दर्शक फिल्म से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आया और कुछ लोगों को सस्पेंस उम्मीद से थोड़ा कम लगी. ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म को मिस्ट्री, इमोशन और थ्रिल का अच्छा पैकेज बताया. किसी ने इसे 5 में से 4 स्टार दिए तो किसी ने 3.5 स्टार देकर इसे पैसा वसूल बताया.
ढाई घंटे लोग खुद ही बनाते रहते हैं अपनी कहानी
अपनी मां के साथ फिल्म देखकर निकली शिवानी ने बताया कि दोनों पार्ट को कंक्लूड करने के लिए फिल्म को बेहतर तरीके से बनाया गया है. इस बार खास तौर पर यह देखने को मिला कि विजय के किरदार में अजय देवगन लोगों को फिल्म के बारे में सोचने पर मजबूर कर देते हैं. पर्दे पर जो कहानी चल रही होती है, उससे आगे क्या होगा, इसे लेकर लोग अपने दिमाग में कहानी बनाते रहते हैं. कह सकते हैं कि फिल्म के राइटर दर्शकों की सोचने की शक्ति के साथ खेलते रहते हैं.
इंटरवल छोड़ो पहले कहानी बताओ
शिवानी ने आगे कहा कि इंटरवल का भी मन नहीं करता. ऐसा लगता है कि ब्रेक छोड़ो, पहले कहानी बता दो कि आगे क्या होने वाला है. उन्होंने कहा कि सभी कलाकारों की एक्टिंग बहुत अच्छी है. गायकोंडे की एक्टिंग ने भी दिल जीत लिया. फिल्म देखते समय बिल्कुल भी महसूस नहीं होगा कि ढाई घंटे कैसे बीत गए. हर सेकंड दिमाग में सिर्फ फिल्म की कहानी घूमती रहेगी. उन्होंने फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए.
सस्पेंस से भरपूर, मिल गया कंक्लूजन
प्रिया ने बताया कि दृश्यम 3 सस्पेंस से भरपूर है. यह एकदम शानदार फिल्म है और इसे देखने में मजा आएगा. फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब होती है. विनोद ने बताया कि फिल्म देखने के दौरान दर्शक जो सोचते हैं, कहानी उससे पूरी तरह घूमी हुई मिलती है. फिल्म में सस्पेंस भरपूर है और आखिरकार कंक्लूजन भी मिल गया. सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह फिल्म शानदार है. दृश्यम के दोनों पार्ट की तुलना में तीसरा पार्ट ज्यादा सस्पेंस से भरा हुआ है. उन्हें पूरा भरोसा है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी.
मिस्ट्री से भरपूर, पैसा वसूल है फिल्म
किशन कुमार ने फिल्म को लेकर कहा कि यह बहुत ज्यादा शानदार तो नहीं थी, लेकिन ठीक-ठाक लगी. जितनी उम्मीद थी, उतना सस्पेंस देखने को नहीं मिला. कुल मिलाकर पैसा वसूल हो गया. उन्होंने बताया कि फर्स्ट हाफ मिस्ट्री और इमोशंस से भरपूर है, जबकि सेकंड हाफ में थ्रिलर का भी मेल देखने को मिलता है. सेकंड हाफ में किरदार को काफी प्रमुखता दी गई है, जबकि उसके सामने बाकी किरदार जूझते हुए नजर आते हैं. ओवरऑल फिल्म ठीक-ठाक है, हालांकि इसे थोड़ा और बेहतर बनाया जा सकता था. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी अच्छा है और कैमरा वर्क भी शानदार है. उन्होंने फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार दिए.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें