Last Updated:
Diljit Dosanjh: मुंबई कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने सान्या मल्होत्रा को स्टेज पर बुलाकर खास सरप्राइज दिया. दोनों ने साथ में ‘चार्मर’ गाने पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान दिलजीत ने अपने शो को मिली बम धमकियों पर भी खुलकर जवाब दिया.
दिलजीत के कॉनसर्ट में पहुंची सान्या (फोटो साभार-@diljitdosanjh)
नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हमेशा ही लाइमलाइट में रहता है. वे जब भी कहीं कॉन्सर्ट करते हैं तो अक्सर फैंस को ऐसे सरप्राइज देते हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है. इस बार मुंबई में हुए उनके कॉन्सर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को ऐसा ही खास पल मिला. दिलजीत ने भीड़ में सान्या को देखा और उन्हें सीधे स्टेज पर बुला लिया.
इसके बाद दोनों ने साथ में डांस किया. सान्या इस दौरान काफी खुश और सरप्राइज नजर आईं. अब इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दिलजीत ने सान्या को स्टेज पर बुलाया
‘चार्मर’ गाने में भी साथ दिखे थे दोनों
दिलचस्प बात यह है कि सान्या और दिलजीत पहले भी ‘चार्मर’ गाने में साथ नजर आ चुके हैं. यह गाना दिलजीत के एल्बम ‘औरा’ का हिस्सा है. इसे दिलजीत ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल और कंपोजिशन राज रंजोध के हैं, जबकि म्यूजिक प्रोडक्शन एवी सरा ने किया है. गाने में सान्या के डांस मूव्स भी खूब पसंद किए गए थे. यश कदम ने इसे कोरियोग्राफ किया था. वीडियो में दोनों के बीच शानदार तालमेल और मस्ती देखने को मिली थी. अब कॉन्सर्ट में भी दोनों ने इसी गाने पर साथ डांस करके फैंस को पुरानी याद दिला दी.
धमकियों के बीच दिलजीत ने दिया प्यार का मैसेज
मुंबई कॉन्सर्ट में दिलजीत ने अपने शो को लेकर मिली बम की धमकियों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि उनके शो में कोई न आए और लोग डर जाएं. हालांकि, सिंगर ने साफ किया कि वह नफरत का जवाब प्यार से देंगे.
दिलजीत ने स्टेज से कहा, ‘वो दिलजीत को बम से उड़ाना चाहते हैं. उनका एक ही मकसद है कि कोई दिलजीत के शो में न जाए, लोग डर जाएं.’ इसके बाद उन्होंने कहा कि चाहे उन पर बम फेंक दिया जाए, उनके पास फिर भी लोगों के लिए प्यार ही रहेगा. उनका यह बयान भी चर्चा में है.
About the Author
मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
और पढ़ें