Last Updated:
इन दिनों नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म का कब्जा है. रिलीज होते ही 2 घंटे 7 मिनट की फिल्म नेटफ्लिक्स पर कब्जा जमा लिया है. ये फिल्म मां बहन है जिसमें तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित ने धरना के साथ लीड रोल अदा किया है. तीन महिलाओं की कहानी वाली फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर बनी हुई है. तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित के बारे में सब जानते हैं, लेकिन आज आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म में नजर आ रही तीसरी महिला कौन हैं-
नई दिल्ली. माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘मां बहन’ से धरना ने अपने करियर की शुरुआत की. ये उनकी पहली फिल्म है. धरना को पहली ही फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ काम करने का मौका मिला है. आप में से बहुत लोग धरना को एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर जानते होंगे लेकिन अब उन्होंने एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर का आगाज कर दिया है. (इमेज: इंस्टाग्राम dharnaaaaa)
सोशल मीडिया पर अपने अनोखे कॉमेडी स्केच से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली धरना आज नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मां बहन’ में अपने अभिनय के लिए सराहना बटोर रही हैं. माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों के साथ स्क्रीन साझा करने तक का उनका सफर आसान नहीं था. इसके पीछे संघर्ष, पारिवारिक जिम्मेदारियां और निजी दर्द की लंबी कहानी छिपी है.(इमेज: इंस्टाग्राम dharnaaaaa)
धरना दुर्गा की अभिनय की दुनिया में दिलचस्पी दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिनों में शुरू हुई. कॉलेज के समय वह अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेती थीं, लेकिन थिएटर ने उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित किया. शुरुआत में उनका इरादा डांस सोसाइटी से जुड़ने का था, लेकिन बाद में उन्होंने थिएटर चुना क्योंकि यहां उन्हें अभिनय के साथ-साथ गाने और डांस करने का भी मौका मिलता था. (इमेज: इंस्टाग्राम dharnaaaaa)
Add News18 as
Preferred Source on Google
धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि कैमरे और मंच की दुनिया ही उनकी असली पहचान है. कॉलेज के बाद जब सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ रहा था, तभी कोरोना महामारी ने उनकी जिंदगी बदल दी. कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान उनके पिता का निधन हो गया. (इमेज: इंस्टाग्राम dharnaaaaa)
उस समय उनकी बहनें अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ रही थीं. एक की शादी हो चुकी थी और दूसरी अपनी नई जिंदगी की तैयारी में थी. ऐसे में धरना ने अपनी मां का साथ देने का फैसला किया. उन्होंने परिवार के कारोबार में हाथ बंटाना शुरू किया और रोज अपनी मां के साथ ऑफिस जाकर काम संभालने लगीं. (इमेज: इंस्टाग्राम dharnaaaaa)
यह दौर उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन था, क्योंकि एक तरफ पिता को खोने का दुख था और दूसरी ओर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी. इस बीच में धरना ने सोशल मीडिया के लिए वीडियोज बनाने बंद कर दिए. (इमेज: इंस्टाग्राम dharnaaaaa)
दिलचस्प बात यह है कि धरना अपने पिता के निधन से पहले ही सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना शुरू कर चुकी थीं. लेकिन दुख के उस दौर में लोगों को हंसाने वाले वीडियो बनाना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने महसूस किया कि कॉमेडी करने के लिए मन का हल्का और खुश होना जरूरी है, जबकि वह अंदर से टूट चुकी थीं. कुछ समय के लिए उन्होंने वीडियो पोस्ट करना बंद कर दिया और पूरा ध्यान परिवार और काम पर लगाया. (इमेज: इंस्टाग्राम dharnaaaaa)
समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला और महसूस किया कि उनका रचनात्मक पक्ष उनसे दूर होता जा रहा है. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे दोबारा कंटेंट बनाना शुरू किया. ऑफिस का काम खत्म करने के बाद वह घर लौटकर वीडियो तैयार करतीं और हर हफ्ते एक-दो स्केच सोशल मीडिया पर अपलोड करतीं. धीरे-धीरे वो लोकप्रिय होने लगी औऱ आज ओटीटी पर उनका कब्जा कर लिया है. (इमेज: इंस्टाग्राम dharnaaaaa)