Last Updated:
मशहूर रैपर रेबल गुवाहाटी में लाइव शो के दौरान हादसे का शिकार हो गईं, लेकिन उन्हें किसी तरह की चोट लगने की खबर नहीं आई है. परफॉर्मेंस के दौरान अचानक एक ड्रोन उड़ता हुआ सीधे उनके चेहरे से आ टकरा गया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. हादसे के तुरंत बाद रेबल ने परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी और बिना कुछ कहे स्टेज से बाहर चली गईं. अब तक उन्होंने इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है.
रैपर रेबल के साथ लाइव शो में हुआ हादसा. (फोटो साभार: Instagram@rebleofficial)
नई दिल्ली. मशहूर रैपर और सिंगर रेबल गुरुवार को गुवाहाटी में एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गईं. पल्स 2026 अवॉर्ड्स में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक ड्रोन सीधे आकर उनके चेहरे से टकरा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं. रेबल को आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों में अपने दमदार रैप के जरिए देशभर में खास पहचान मिली है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेबल स्टेज पर डांस करते हुए अपना गाना ‘रन डाउन द सिटी-मोनिका’ परफॉर्म कर रही हैं, तभी अचानक एक ड्रोन उड़ता हुआ सीधे उनके चेहरे से टकराकर नीचे गिर जाता है. इस अचानक हुए हादसे से वह पूरी तरह चौंक जाती हैं और कुछ पल के लिए अपनी परफॉर्मेंस रोक देती हैं. इसके बाद वह दर्शकों से बिना कुछ कहे ही स्टेज छोड़कर चली जाती हैं.
View this post on Instagram