Last Updated:
ना डाइटिंग, ना फास्टिंग. सिर्फ 7 दिनों तक कुछ आसान देसी आदतें अपनाकर आप खुद को ज्यादा एक्टिव और फ्रेश महसूस कर सकते हैं. जानिए ऐसा 7 दिन का आसान डिटॉक्स प्लान, जो आपकी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
7 दिनों वाला डिटॉक्स प्लान.
आजकल डिटॉक्स के नाम पर लोग तरह-तरह की डाइट और फास्टिंग ट्राई करते हैं. कोई कई दिनों तक सिर्फ जूस पीता है तो कोई खाना कम कर देता है. लेकिन शरीर को बेहतर महसूस कराने के लिए हमेशा ऐसे कठिन तरीकों की जरूरत नहीं होती. अगर आप सिर्फ 7 दिनों तक अपनी रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव कर लें, तो शरीर पहले से ज्यादा हल्का, एक्टिव और तरोताजा महसूस कर सकता है.
इसके लिए सबसे पहले सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करें. दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की कोशिश करें ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. अपने खाने में मौसमी फल, हरी सब्जियां और सलाद की मात्रा बढ़ाएं, क्योंकि इनमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही पैकेज्ड स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स और जरूरत से ज्यादा मीठी चीजों का सेवन कम कर दें.
इन 7 दिनों के दौरान दोपहर के भोजन के साथ एक गिलास छाछ या नींबू पानी भी शामिल करें. छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. वहीं गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम भी करती है.
सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि शारीरिक गतिविधि पर भी ध्यान देना जरूरी है. रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें. इससे शरीर एक्टिव रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसके अलावा रात में देर तक जागने की आदत छोड़कर 7 से 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें. अच्छी नींद शरीर की रिकवरी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होती है.
इन सभी आदतों को लगातार 7 दिनों तक अपनाने के दौरान दाल, रोटी, हरी सब्जियां, दही और घर का बना संतुलित भोजन खाएं. तला-भुना और अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें. हालांकि यह कोई जादुई डिटॉक्स नहीं है, लेकिन अच्छी लाइफस्टाइल आदतों की वजह से आप खुद को ज्यादा फ्रेश, ऊर्जावान और हल्का महसूस कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्लान में न तो भूखा रहना है और न ही फास्टिंग करनी है.
(Disclaimer- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है.)
About the Author
विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें