Last Updated:
नोरा फतेही किसी न किसी वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. अब नोरा को लेकर खबरें हैं कि उन्हें अपना हमसफर मिल गया है. एक्ट्रेस मोरक्को के स्टार गोलकीपर यासीन बोनो संग डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं.
हर तरफ हो रही चर्चा
नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रखती हैं. लेकिन साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब उनका नाम मोरक्को की फुटबॉल टीम के स्टार गोलकीपर यासीन बोनो के साथ जोड़ा जा रहा है.
सोशल मीडिया पर नोरा फतेही और गोलकीपर यासीन बोनो दोनों के डेटिंग की अफवाहें इन दिनों काफी तेजी से फैल रही हैं. फैंस इनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो किया है.
नोरा फतेही को क्या मिल गया नया प्यार?
नोरा फतेही ने अपने डांस से तो तहलका मचा ही रखा है, अपने अफेयर को लेकर भी वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. दरअसल, हाल ही में नोरा और यासीन बोनो को मोरक्को के शहर कैसाब्लांका में एक साथ देखा गया. इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं. दोनों के फोटोज वायरल हो रहे हैं. इसके बाद से लोग उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. उनके फैंस अब यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या दोनों सिर्फ दोस्त हैं या फिर उनके बीच कुछ खास चल रहा है.
View this post on Instagram