Last Updated:
छोटे बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब तक सफलता के झंडे गाड़ रही हैं. फिल्म के मेकर्स भी फिल्म की सफलता को देखकर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. फिल्म में भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे, को काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को सुनील लोधी ने गाया है. लेकिन उन्हें ये मौका मिला कैसे. कैसे वह इस फिल्म से जुड़े. आइए जानते हैं.
एक वीडियो से चमका करियर
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर फिल्मी पर्दे तक पहुंचने वाले सुनील लोधी की आज हर जगह चर्चा है. उनकी असल जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. बचपन में गांव के बुजुर्गों को तंबूरा बजाते देखकर संगीत सीखने वाले सुनील ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी आवाज एक दिन फिल्म का हिस्सा बनेगी. लेकिन साल 2019 में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया उनका एक वीडियो उनकी जिंदगी में ऐसा मोड़ लेकर आया, जिसके बाद उन्हें लगातार गाने के मौके मिलने लगे.
सुनील लोधी का गाया फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान, सागर में नैया डाल दई…’ को लेकर सुर्खियों में हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्हें फिल्म में गाने का मौका किसी ऑडिशन या सिफारिश से नहीं मिला. फिल्म के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर उनका गाना सुना और खुद उनसे संपर्क किया.
9 साल की उम्र में शुरू किया था संगीत सीखना
सुनील मध्य प्रदेश के अगरा गांव के रहने वाले हैं. उनके मामा रोहित साहू बताते हैं कि सुनील का मन बचपन से ही संगीत की ओर रुझान था. गांव में जब बुजुर्ग तंबूरा बजाकर लोकगीत गाते थे तो सुनील बहुत ध्यान लगाकर सुनते थे. उनकी इसी रुची ने उन्हें करीब 9 साल की उम्र में तंबूरा सीखने के लिए प्रेरित किया. धीरे-धीरे उन्होंने लोकगीत और भजन गाना शुरू कर दिया. रोहित को सुनील की आवाज में अलग बात नजर आई, तो उन्होंने उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने शुरू कर दिए.
एक वीडियो ने सुनील को दिलाई पहचान
साल 2019 में रोहित ने सुनील का एक बुंदेलखंडी लोकगीत रिकॉर्ड किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया था.उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ और सुनील की आवाज की चर्चा होने लगी. इसके बाद उन्हें बुंदेलखंडी लोकगीत गाने के लिए अलग-अलग जगहों से बुलावे आने लगे. जो गाने वह अब तक अपने आसपास के लोगों के लिए गाते थे, वही आवाज सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा लोगों तक पहुंचने लगी. साल 2026 में सुनील को एक सुनहरा मौका मिला. 6 फरवरी को रोहित ने उन्हें एक फोक सॉन्ग की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई लेकर गए थे. काम खत्म होने के बाद दोनों वर्सोवा बीच गए.यहीं सुनील के इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया. सामने वाले ने खुद को फिल्म डायरेक्टर बताया और सुनील से मिलने की इच्छा जताई. इसके साथ एक फोन नंबर भी भेजा गया.
रोहित और सुनील को लगा कि शायद यह कोई ऐसे ही मैसेज होगा. लेकिन बाद में पता चला कि दूसरी तरफ फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी थे.उन्होंने सुनील और रोहित को मिलने के लिए बुलाया. मिलते ही विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर सुनील के गाने सुने थे. उनकी आवाज पसंद आने के बाद ही उन्होंने सीधे सुनील से संपर्क किया था.डायरेक्टर ने सुनील से पूछा कि क्या वह फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड कर सकते हैं. यह सुनकर सुनील और उनके मामा काफी खुश हुए. इसके बाद सुनील ने ‘हनुमान अंश’ के लिए ‘सागर में नैया डाल दई’ भजन रिकॉर्ड किया.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें