Last Updated:
टीवी की दुनिया के दो चर्चित चेहरों का आमना-सामना होने वाला है. दोनों जल्द ही फिल्म ‘NOTICE’ में नजर आने वाले हैं. इनमें एक हैं, ‘पंचायत’ सीरीज में नजर आए विधायक जी पंकज झा और दूसरे हैं, दूरदर्शन की ‘रामायण’ में भगवान राम बने अरुण गोविल. फिल्म ‘नोटिस’ में दोनों ही एक दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे. अब मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है.
रामायण के दशरथ का अनोखा अवतार (फोटो साभार. instagram@aadilkhann_77)
नई दिल्ली. पॉपुलर शो ‘रामायण’ में भगवान राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल अब फिल्म ‘नोटिस’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनका रोल भी बेहद खास होने वाला है. अब फिल्म ‘नोटिस’ के मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी किया है. इस पोस्ट में ‘पंचायत’ सीरीज में नजर आए विधायक जी पंकज झा भी नजर आने वाले हैं. दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. फिल्म का नए पोस्टर में दोनों का लुक काफी दमदार लग रहा है.
सामने आए पोस्टर में दोनों का गंभीर अंदाज देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि इसी फिल्म के जरिए अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी 39 साल बाद फिर साथ नजर आने वाले है. ये एक सोशल ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म के अलावा अरुण गोविल नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भी दशरथ के रोल में नजर आने वाले हैं.
पंचायत के विधायक और रामायण के राम की होगी टक्कर
फिल्म ‘नोटिस’ के लेटेस्ट पोस्टर में एक ओर पंकज झा और दूसरी ओर अरुण गोविल एक दूसर को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. पोस्टर पर लिखी टैगलाइन “सत्य का एक मात्र मतलब सत्य है, की वो सत्य है. फिल्म के विषय को लेकर एक अहम संकेत देती है.
पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया फिर दिखेंगे साथ
पूरे 39 साल बाद अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया फिर से साथ में नजर आने वाले हैं. ऐसे में दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम और माता सीता की भूमिका निभाई थी. अब सालों बाद दोनों फिर से साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्माण APS Entertainment Production के बैनर तले किया गया है.सामने आए पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है है.
बता दें कि फिल्म को आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी प्रोड्यूसर कर रहे हैं. इस फिल्म को सिनेमाघरों के बजाय सीधे डिजिटल और सैटेलाइट पर रिलीज किया जा रहा है. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की ये मच अवेटेड फिल्म सिनेमाघर नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें