नई दिल्ली. राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ इस साल की भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसने अपने ग्रैंड प्रमोशनल कैंपेन और बड़े अपडेट्स के जरिए पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने दर्शकों को बेहद इम्प्रेस किया था, जिसमें राम चरण तीन अलग-अलग एथलीट अवतारों जैसे एक क्रिकेटर, एक रनर और एक रेसलर (पहलवान) के रूप में एक शानदार ट्रांसफॉर्मेशन में नजर आए, जो इस रोल के लिए उनके जबरदस्त डेडिकेशन को साफ दिखाता है.इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए फिल्म का म्यूजिक भी एक बड़ा टॉकिंग पॉइंट बन चुका है. इसके ‘चिकिरी चिकिरी’, ‘राई राई रा रा’ और ‘हेल्लाल्लाल्लो’ जैसे चार्टबस्टर गानों ने पहले ही प्लेलिस्ट्स पर कब्जा कर रखा है और दर्शकों का इंतजार दोगुना कर दिया है. इसी क्रेज के बीच, मेकर्स ने अब इस फिल्म से एक और पावर-पैक ट्रैक ‘मास्सा मास्सा’ रिलीज कर दिया है. गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.