Last Updated:
पेड्डी’ की रिलीज से पहले जाह्नवी कपूर ने तिरुमला तिरुपति मंदिर पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया. सादगी और श्रद्धा से भरी उनकी ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही हैं. नीचे देखें फोटोज और पढ़ें पूरी खबर-
‘पेड्डी’ की रिलीज पर तिरुपति बालाजी पहुंचीं जाह्नवी कपूर
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की नई साउथ इंडियन फिल्म ‘पेड्डी’ आज यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस खास और बड़े मौके पर जाह्नवी भगवान का आशीर्वाद लेने आंध्र प्रदेश के मशहूर तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचीं. उन्होंने वहां पहुंचकर पूजा भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन किया और पूजा-अर्चना की. वहीं अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की कामयाबी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की.
मंदिर परिसर में जाह्नवी बिल्कुल सादे और इंडियन लुक में नजर आईं. सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह रही कि जाह्नवी मंदिर में नंगे पैर ही गईं. दर्शन करने के बाद जब वह बाहर निकलीं, तो उन्होंने मंदिर के मुख्य दरवाजे पर रुककर श्रद्धा से अपना सिर झुकाया और जमीन पर माथा टेककर भगवान को प्रणाम किया.
जाह्नवी का खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक
इस मौके पर जाह्नवी कपूर के लुक की भी खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने बेहद खूबसूरत पर्पल रंग की सिल्क साड़ी पहनी हुई थी, जिस पर फूलों का डिजाइन बना था. अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें सोने का कमरबंद, गले में चोकर नेकलेस, कानों में झुमके और हाथों में चूड़ियां शामिल थीं. इस लुक में वह बेहद ही प्यारी लग रही थीं.
तिरुपति मंदिर से है गहरा नाता
जाह्नवी कपूर का तिरुपति बालाजी मंदिर से बहुत पुराना और खास रिश्ता है. वह अक्सर यहां दर्शन के लिए आती रहती हैं. हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर वह भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने तिरुमाला जरूर पहुंचती हैं. इतना ही नहीं, अपनी मां और मशहूर एक्ट्रेस स्वर्गीय श्रीदेवी के जन्मदिन पर भी जाह्नवी अक्सर यहां आकर पूजा-पाठ करती हैं.
View this post on Instagram