Last Updated:
₹370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन प्रणित मोरे की मुश्किलें बढ़ गई हैं. महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स, वायरल वीडियो और शो की रिकॉर्डिंग्स की पड़ताल करेगी. जांच एजेंसियां यह पता लगाएंगी कि किसी कंटेंट में कानून का उल्लंघन या आपत्तिजनक टिप्पणी तो नहीं की गई.
नई दिल्ली. ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. मामला सिर्फ सोशल मीडिया बहस तक सीमित नहीं रहा. अब महाराष्ट्र सरकार भी इस पूरे मामले की जांच में सक्रिय हो गई है. स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सरकार ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद कंटेंट की की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र गृह विभाग ने इस जांच की जिम्मेदारी महाराष्ट्र साइबर पुलिस को सौंपी है. साइबर पुलिस अब प्रणित मोरे के सोशल मीडिया अकाउंट्स, ऑनलाइन वीडियो, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शोज की रिकॉर्डिंग और वायरल क्लिप्स की जांच करेगी. और बिना सहमति से जुड़े प्रदर्शन से जुड़ा है. वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई और लोगों ने सवाल उठाए.
जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि क्या किसी वीडियो में ऐसी बातें कही गई हैं जो कानून का उल्लंघन करती हैं या किसी वर्ग, व्यक्ति अथवा महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दरअसल, यह विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए शो के एक वीडियो से शुरू हुआ. वीडियो में प्रणित मोरे ऑडियंस में बैठे एक शख्स हिमांशु जांगड़ा से बात करते हैं. बातचीत के दौरान जांगड़ा अपना डेटिंग अनुभव बताते हैं कि उन्होंने एक महिला को 370 रुपए की चिकन बिरयानी खिलाई थी और इसलिए वह वसूली करना चाहता था.
इस कमेंट पर शो के दौरान प्रणित मोरे ने हंसते हुए इसे ‘पीक गुरुग्राम कंटेंट’ बताया. शो का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. जब विवाद बढ़ा तो प्रणित मोरे ने ‘370 की बिरयानी’ वाले वीडियो को लेकर माफी मांगी. उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इस मुद्दे पर बात करना चाहते थे, लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड था.
उन्होंने कहा, ‘370 रुपए की बिरयानी वाले वीडियो के बाद मुझसे लोग काफी नफरत कर रहे थे. मैं इसका हकदार हूं. शो के दौरान एक व्यक्ति ने कई आपत्तिजनक बातें कही थीं. लोग हंस रहे थे, जिससे मैं भी माहौल में बह गया और सही फैसला नहीं ले पाया’.
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं चाहता तो उस व्यक्ति को तभी रोक सकता था, लेकिन ऐसा न करके मैंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया, जिससे मामला और बढ़ गया. इससे जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, मैं उन सबसे माफी मांगता हूं. मैं मामले में चल रही लीगल प्रोसीडिंग में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहा हूं. मैं आप सभी से बस यही रिक्वेस्ट करता हूं कि मुझे एक और मौका दें, मैं बेहतर इंसान बन कर दिखाऊंगा.’