Last Updated:
Sonarika Bhadoria Bikini Pics: एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने अपनी लाडली बेटी के 6 महीने पूरे होने पर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है! ग्लैमरस मॉम बनकर पूल में बिकनी पहन उतरीं सोनारिका की अपनी बेटी संग ये क्यूट तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. देखिए एक्ट्रेस के इस खास सेलिब्रेशन की झलक.
सोशल मीडिया पर इस वक्त सोनारिका भदौरिया की लेटेस्ट तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें वह अपनी बेटी का 6 मंथ बर्थडे पूल में मनाती दिख रही हैं. एक तरफ जहां फैंस को उनकी बेटी की क्यूटनेस दीवाना बना रही है, वहीं दूसरी तरफ सोनारिका का ग्लैमरस मॉम अवतार और उनका बिकनी लुक टॉक ऑफ़ द टाउन बन गया है.एक्ट्रेस अपनी नन्हीं राजकुमारी के साथ कई खूबसूरत पिक्स फैंस संग शेयर की हैं,जिसमें वे काफी स्टाइलिश दिख रही हैं. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
ये तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं.जिसमें वे हर लुक में ही काफी ज्यादा स्टाइलिश दिख रही हैं.फैंस को उनका ये ग्लैमरस अंदाज खूब पसंद आ रहा है. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
लुक की बात करें तो पहली फोटो में वे, बिकनी पहन पूल में पोज देती दिखाई दे रही हैं.ये तस्वीरें किसी बीच की हैं,जहां सोनारिका धूप लेती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर मदरहुड ग्लो साफ दिखाई दे रहा है. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
Add News18 as
Preferred Source on Google
दूसरी फोटो में वह अपनी नन्हीं लाडली के साथ पूल में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं.उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाली बिकनी पहना है वहीं सोनारिका की बेटी ने क्यूट सी फ्रॉक पहनी हुई है. जिसमें दोनों ही मां बेटी सुंदर लग रही हैं. हालांकि एकट्रेस ने अभी अपनी बच्ची का फेस रिवील नहीं किया है. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
सोनारिका ने अपनी कुछ सिंगल पिक्स भी शेयर की है. इस दौरान वे बिकनी में बेहद ही चिल मूड में नजर आ रही हैं.फैंस को उनकी ये वाली पिक काफी पसंद आ रही है. ये अनसीन फोटोज उनके प्रेग्नेंसी के दिनों की हैं,जहां वे बिकनी पहन बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दिखाई दे रही हैं. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
सोनारिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के टाइम काफी अच्छे से इन्जॉय किया था,इस बात का अंदाजा आप उनकी इन खूबसूरत फोटोज को देखकर लगा सकते हैं.हर तस्वीर में वह काफी प्यारी और खुश दिखाई दे रही हैं. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
सोनारिका भदौरिया प्रेग्नेंसी के वक्त मालदीव घूमने गई थीं, जिससे जुड़ी यादों को उन्होंने फोटोज के जरिए फैंस के साथ भी शेयर किया है . फोटो में एक्ट्रेस फ्लोरल ड्रेस पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
इन क्यूट फोटोज को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “6 महीने अंदर और 6 महीने बाहर. मेरी प्यारी प्यारी बेटी, मैंने पलक झपकी और आधा साल गुजर गया. तुम्हारी मां बने 6 महीने हो गए हैं. तुमने मेरे जीवन को नया अर्थ दिया है.तुम्हें रोज ग्रो करते हुए देखना भी खुशनसीबी है,मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा. इस मोड़ पर, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, केवल यही काफी नहीं है. किसी को ऐसे शब्दों के साथ आना चाहिए, इस एहसास के लिए. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
भले ही सोनारिका इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं,लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं,जिसके चलते एक्ट्रेस लाइमलाइट में हमेशा बनी रहती हैं. अब उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं.जिसपर फैंस कमेंट करके जमकर प्यार लुटा रहे हैं. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)