Last Updated:
Aishwarya- Abhishek Twin in Maroon: मरून आउटफिट में ऐश्वर्या और अभिषेक की शानदार ट्विनिंग देख फैंस हुए फिदा, शाइना एनसी ने शेयर कीं अनदेखी झलकियां और सुनाया 35 साल पुराना किस्सा.
ऐश्वर्या-अभिषेक( फोटो साभार-instagram@shaina_nc)
नई दिल्ली: बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि कपल मरून रंग के आउटफिट में ट्विनिंग करता दिखा. ऐश्वर्या और अभिषेक एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां दोनों ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया.
फैशन डिजाइनर और पॉलिटिशियन शाइना एनसी ने भी इस खास मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं. जो काफी ज्यादा चर्चा में है, फैंस कमेंट सेक्शन में कपल पर
कपल का शानदार अंदाज
ऐश्वर्या से दोस्ती पर कही ये बात
शाइना एनसी ने तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या से अपनी पुरानी दोस्ती का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता कई दशक पुराना है. शाइना ने लिखा कि कुछ दोस्तियों के लिए लगातार संपर्क में रहना जरूरी नहीं होता, बल्कि उनमें भरोसा होना चाहिए. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने 18 साल की उम्र में फैशन डिजाइनर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था, तब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी थीं. अब 35 साल बाद भी दोनों की दोस्ती वैसी ही है. शाइना ने ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ समय बिताने पर खुशी जताई. उनके मुताबिक, कुछ रिश्ते वक्त के साथ और मजबूत हो जाते हैं और उन्हें किसी दिखावे की जरूरत नहीं होती.
Some friendships don’t need constant contact. They just need trust.
I started my career as a fashion designer when i was 18 , then Aishwarya Rai was Miss World. 35 years later, we still pick up exactly where we left off.
Wonderful to spend time with Aishwarya and Abhishek. No pretence, just a sense of old belonging that only time can build. Some bonds just don’t need explaining.
What I love about old friendships is the comfort – you meet after months or years , and it feels like yesterday.
Aishwarya and I go so far back , from
wearing my sarees , to her supporting my social initiatives especially cancer patients and when i was a struggling designer. @AishwaryaRaiWeb @juniorbachchan @SrBachchan @AArbfc @AishwaryaRai, @My_AishwaryaRai, @AishwaryaSpice