Last Updated:
Mithun Chakrabortys Daughter Gets Engaged: बॉलीवुड के ‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है! उनकी लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है. जिसकी बेहद ही ड्रीमी और रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. नीचें देखें खूबसूरत तस्वीरें और जानिए कौन हैं मिथुन के होने वाले दामाद और कैसी है दोनों की लव स्टोरी.
Dishani Chakraborty Engaged To Boyfriend Miles: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. उनकी लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है.दोनों इसी साल 6 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, दिशानी के होने वाले पति माइल्स स्टेडीकैम ऑपरेटर और वीडियो एडिटिंग से जुड़े हैं.
प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने: दिशानी ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज़ में माइल्स घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. एक दूसरी तस्वीर में ‘डिस्को डांसर’ स्टार की बेटी अपनी उंगली में एक बड़ी सी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही हैं, जबकि आखिरी फोटो में यह कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाता दिख रहा है.
दिशानी ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट: तस्वीरें शेयर करते हुए दिशानी ने कैप्शन में लिखा: “6.12.2026… हमेशा साथ रहने का सबसे आसान फैसला, जो मैंने कभी लिया है. ” उनकी इस पोस्ट को बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी लाइक किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मिथुन चक्रवर्ती का परिवार: आपको बता दें कि दिशानी, मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी हैं. मिथुन की शादी मशहूर एक्ट्रेस योगिता बाली से हुई है. इससे पहले 1979 में उन्होंने एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से शादी की थी, लेकिन महज चार महीने बाद ही दोनों अलग हो गए और तलाक ले लिया. इसके बाद उसी साल (1979 में) मिथुन और योगिता शादी के बंधन में बंधे. उनके चार बच्चे हैं.मिमोह, उष्मे, नमाशी और बेटी दिशानी.
फिल्मों से लेकर राजनीति तक का सफर: ‘महागुरु’ के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती का फिल्मी सफर 50 सालों से भी ज्यादा लंबा रहा है और उन्होंने करीब 350 फिल्मों में काम किया है. वो राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1976 में डायरेक्टर मृणाल सेन की फिल्म ‘मृगया’ से की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था.
इन फिल्मों से बनाई खास पहचान: 1982 में आई फिल्म ‘डिस्को डांसर’ ने मिथुन को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया. इसके अलावा उन्होंने ‘अग्निपथ’, ‘पति पत्नी और तवायफ’, ‘गुनाहों का देवता’, ‘रोटी की कीमत’, ‘त्रिनेत्र’, ‘शतरंज’, ‘ताड़ीपार’, ‘जंग’, ‘कालिया’, ‘दादागिरी’, ‘गुरु’, ‘माई नेम इज़ एंथनी गोंजाल्विस’, ‘हाउसफुल 2’, ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.
टीवी पर भी बिखेरा जलवा: फिल्मी पर्दे के साथ-साथ मिथुन ने टीवी की दुनिया में भी बड़ा नाम कमाया. वो मशहूर डांस शो ‘डांस इंडिया डांस’ में ‘ग्रैंड मास्टर’ के रूप में नजर आते थे. उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है.
हालिया रिलीज फिल्म: मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में देखा गया था. यह फिल्म ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ और नोआखाली दंगों के दौर की कहानी पर आधारित है, जिसमें उस समय हुई हिंसा और दर्दनाक घटनाओं को दिखाया गया है.