Last Updated:
मौनी रॉय ने शादी के 4 साल बाद सूरज नांबियार को तलाक दिया, तो उनकी करीबी दोस्त दिशा पाटनी ट्रोल होने लगीं. लोग कहीं-न-कहीं उन्हें मौनी रॉय के तलाक की वजह मानने लगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर तमाम लोग दिशा पाटनी के साथ मौनी रॉय के लेस्बियन रिश्ता होने के कयास लगाने लगे थे. अब मौनी रॉय ने इन अफवाहों और निजी जिंदगी पर चुप्पी तोड़ी है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की बिंदास हीरोइन मौनी रॉय ने बीते दिनों कान्स 2026 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. हालांकि, वे अपनी निजी जिंदगी के चलते ज्यादा सुर्खियों में हैं. उन्होंने कुछ वक्त पहले सूरज नांबियार से तलाक की पुष्टि की थी, जिसके बाद उन्हें लेकर तमाम तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर छा गईं. दरअसल, दिशा पाटनी के साथ तस्वीरें वायरल होने पर लोगों ने उनके लेस्बियन रिलेशनशिप की संभावना जताई. अब एक्ट्रेस ने नेटिजेंस के कयासों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. (फोटो साभार: Instagram@imouniroy)
मौनी रॉय और सूरज नाबियार ने कुछ साल डेटिंग के बाद साल 2022 में शादी कर ली थी. उन्होंने तकरीबन 4 साल बाद एक स्टेटमेंट जारी करके अपने तलाक की अफवाहों पर मुहर लगा दी. एक्ट्रेस के ऐलान के कुछ वक्त बाद लोगों ने तलाक की तमाम वजहों को लेकर कयास लगाए. एक अफवाह उड़ी कि उनका, दिशा पाटनी के साथ खास रिश्ता है. (फोटो साभार: Instagram@imouniroy)
मौनी रॉय के साथ दिशा पाटनी की तस्वीरें वायरल होने लगीं और बेवजह लोगों ने दिशा पाटनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने उनके बीच ‘लेस्बियन रिलेशनशिप’ होने के कयास लगाए और इसे मौनी रॉय की शादी टूटने की वजह मानने लगे.
(फोटो साभार: Instagram@imouniroy)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मौनी रॉय ने तलाक के कुछ महीनों बाद विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल्स को जमकर लताड़ा है. उन्होंने तलाक के मुश्किल दौर को याद किया और खुद को खुशकिस्मत बताया कि उनके पास करीबियों का अच्छा सपोर्ट है. एक्ट्रेस से जब एक यूट्यूब चैनल ने अनोखे अफवाह के बारे में पूछा, तो वे बोलीं, ‘ओह, यह कि मैं गे हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@imouniroy)
मौनी रॉय कहती हैं, ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे साथ ऐसे दोस्त और परिवार हैं जो मजबूत सपोर्ट बनकर साथ रहते हैं.’ उन्होंने अपनी सहेलियों का खास तौर पर एहसान जताया. उन्होंने बताया कि मुश्किल वक्त में सहेलियां ही उनकी ताकत बड़ा जरिया थीं. वे कहती हैं, ‘मेरा साथ देने के लिए हमेशा मेरी शानदार गर्लफ्रेंड रही हैं. वे मेरे अच्छे, बुरे और बहुत खराब दौर की साथी रही हैं. इस तरह की महिलाओं का आपकी जिंदगी में होना बहुत जरूरी है. वह जो आपको ऊपर उठाएं. मेरी गर्लफ्रेंड बेस्ट हैं. आज की लड़कियों को अपने आर्थिक और मानसिक स्थिरता पर ध्यान देना चाहिए. आपको मानसिक और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहिए.’ (फोटो साभार: Instagram@imouniroy)
मौनी रॉय ने अपनी जिंदगी के सफर पर ध्यान दिलाते हुए समझाया कि जिंदगी के रोलर-कोस्टर राइड की तरह है, जिसमें उतार-चढ़ाव आएंगे. वे अपने हिस्से के स्ट्रगल, खुशनुमा पलों, मुश्किल हालातों और जिंदगी के उतार-चढ़ावों का सामना कर रही हैं.
(फोटो साभार: Instagram@imouniroy)
मौनी रॉय और सूरज ने साथ में मिलकर अपने तलाक पर बयान जारी किया था. स्टेटमेंट में लिखा था, ‘हमें दुख है कि हमारी पर्सनल लाइफ में बेवजह दिलचस्पी दिखाई जा रही है. हम बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और मामलों को निजी तौर पर और शांति से सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@imouniroy)
मौनी रॉय ने साल 2006 में टेलीविजन शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से एक्टिंग करियर शुरू किया था. उन्होंने फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके लिए उन्हें ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला. उन्हें फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ के लिए तारीफ मिली. (फोटो साभार: Instagram@imouniroy)