Last Updated:
मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वह मॉडल और इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट को डेट कर रहे हैं. हाल ही में रणवीर अपने 33वें जन्मदिन पर जूही संग उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. रणवीर ने लिखा कि 33वें साल में कदम रखते ही और महाकाल के दर्शन के बाद जिंदगी बदल जाती है. उन्होंने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए उज्जैन पर एक डॉक्यूमेंट्री भी शूट की है.
रणवीर अल्लाहबादिया ने गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ महाकाल बाबा के किए दर्शन.
नई दिल्ली. रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वह जूही भट्ट को डेट कर रहे हैं और दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. इस बीच रणवीर अल्लाहबादिया अपने बर्थडे पर उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे. खास बात यह है कि इस दौरान उनकी गलफ्रेंड जूही भट्ट भी साथ में मौजूद रहीं. अब दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों को साथ में महाकाल बाबा के दरबार में माथा टेकते हुए देखा जा सकता है. रणवीर ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरा 33वां जन्मदिन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मना. और जाहिर सी बात है, यहां से आगे की जिंदगी अब वैसी नहीं रहने वाली जैसी पहले थी.’
View this post on Instagram