Last Updated:
रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग जॉम्बी थ्रिलर ‘प्रलय’ के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं, लेकिन सेट से दो बार लीक हो चुकी उनकी फोटोज ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है. सितंबर और नवंबर में रणवीर के अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब प्रोडक्शन टीम ने बड़ा कदम उठाया है. फिल्म की शूटिंग को मुंबई के बोरीवली स्थित एक स्टूडियो के क्लोज्ड सेट पर शिफ्ट कर दिया गया है, जहां सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही एंट्री दी जा रही है.
‘प्रलय’ की शूटिंग में बिजी हैं रणवीर सिंह. (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में बिजी हैं. अब इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. खबर है कि मेकर्स ने सेट से दो बार तस्वीरें ऑनलाइन लीक होने के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं. प्रोडक्शन टीम ने अब शूटिंग को मुंबई के बोरीवली स्थित एक बड़े स्टूडियो के क्लोज्ड सेट पर शिफ्ट कर दिया है. इस फैसले का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले सेट से कोई भी फोटो या वीडियो बाहर न जा सके.
बोरीवली के स्टूडियो में शिफ्ट हुई शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन टीम ने अब शूटिंग को बोरीवली के एक नामी स्टूडियो में पूरी तरह नियंत्रित माहौल के बीच शिफ्ट कर दिया है. नई लोकेशन पर एंट्री की कड़ी निगरानी हो रही है और सिर्फ जरूरी टीम मेंबर्स को ही अंदर जाने की इजाजत है. इस कदम का मकसद यह भी है कि फिल्म के खास विजुअल्स, फोटो या वीडियो के जरिए समय से पहले सामने न आ जाएं.
विजुअल ही ‘प्रलय’ फिल्म की जान
मिड-डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रलय’ फिल्म के लिए तबाही के बाद वाली दुनिया को तैयार करने में काफी मेहनत लगी है और इसका विजुअल एक्सपीरियंस ही फिल्म की जान है. मेकर्स चाहते हैं कि लोग इसे लीक हुई क्लिप्स के बजाय सीधे बड़े पर्दे पर देखें. बोरीवली वाला सेट पूरी तरह बंद यूनिट है और वहां एंट्री पर काफी सख्ती है.
200 आर्टिस्ट के साथ रणवीर सिंह ने किया शूट
‘प्रलय’ की टीम ने हाल ही में एक बड़ा सीक्वेंस शूट किया है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ जॉम्बी के रूप में करीब 200 आर्टिस्ट नजर आए. यह सीन फिल्म के एक अहम एक्शन सीक्वेंस का हिस्सा है. इस सीन के बड़े स्केल और बारीक तैयारियों को देखते हुए ही मेकर्स को एक बंद और नियंत्रित शूटिंग लोकेशन की जरूरत महसूस हुई.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें