Last Updated:
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपनी शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है. स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया. इस खास तस्वीर में पहली बार उनके जुड़वां बच्चों शिवराम और अनवीरा देवी की झलक देखने को मिल रही है. हालांकि, कपल ने बच्चों का चेहरा न दिखाकर उनके नन्हे हाथों की फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं.
राम चरण और उपासन की शादी को हुए 14 साल.
नई दिल्ली. राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. उनकी शादी को 14 साल पूरे हो चुके हैं. सालगिरह के मौके पर एक्टर ने पत्नी के साथ फैंस को एक बेहद खूबसूरत सरप्राइज दिया है. इस खास दिन का जश्न मनाते हुए कपल ने सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर की है, जिसमें पहली बार उनके जुड़वां बच्चों शिवराम और अनवीर देवी की झलक देखने को मिली है.
रविवार को राम चरण और उपासना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया. अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर शेयर की गई इस फोटो ने फैंस का दिल जीत लिया है.
राम चरण और उपासना के ट्विंस की पहली तस्वीर
View this post on Instagram