आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खान-पान और बढ़ते तनाव का सबसे पहला असर हमारे वजन और हमारी त्वचा पर दिखता है। वजन बढ़ने से जहां हम परेशान रहते हैं, वहीं चेहरे की खोई हुई रौनक हमें आईने के सामने उदास कर देती है। अगर आप भी किसी ऐसे सुपरफूड की तलाश में हैं जो इन दोनों समस्याओं को एक साथ हल कर सके, तो ‘कीवी’ आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप रोज सुबह खाली पेट एक कीवी खाना शुरू कर दें, तो कुछ ही दिनों में आपको अपने शरीर और त्वचा में कमाल का बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं।
बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए कीवी किसी वरदान से कम नहीं है। सुबह खाली पेट खाएं। कीवी में बहुत कम कैलोरी होती है, लेकिन इसमें डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आपको बेवजह की भूख नहीं लगती और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
कीवी में ‘एक्टिनिडिन’ नाम का एक खास एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जब पेट साफ रहेगा, तो वजन अपने आप कंट्रोल में आने लगेगा।
कीवी खाने से चेहरे पर आता है ग्लो
चमकदार और बेदाग त्वचा हर किसी की चाहत होती है। महंगी क्रीमों पर पैसे खर्च करने के बजाय रोज सुबह कीवी खाना शुरू करें। कीवी में संतरे से भी लगभग दोगुना विटामिन सी होता है। विटामिन सी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा में कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे त्वचा को टाइट करता है और चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है।
कीवी में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह चेहरे से झुर्रियों, फाइन लाइन्स और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है, जिससे आप लंबे समय तक जवां दिखते हैं।