Last Updated:
एक्टर शालिन भनोट ने दलजीत कौर से तलाक के बाद अपना अनुभव बयां किया. दोनों की शादी साल 2009 में हुई थी, जिसका अंत 2015 में घरेलू हिंसा के आरोपों और तलाक के साथ हुआ था. इसके बाद, शालिन भनोट मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए. मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन जबलपुर चले गए. शालिन को जब एक नया टीवी शो मिला, तब भी उनके डिवोर्स के कारण मुंबई में कोई उन्हें किराए पर घर देने को तैयार नहीं था. वे अपने असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ रहे. आज दोनों अपनी कड़वाहट भुलाकर अपने बेटे की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं.
नई दिल्ली: टीवी एक्टर शालिन भनोट अक्सर अपनी एक्टिंग और डैशिंग लुक के लिए चर्चा में रहते हैं. लेकिन उनकी असल जिंदगी का एक ऐसा भी दौर रहा है, जो बेहद दर्दनाक और अंधेरे से भरा था. शालिन ने हाल में अपनी पूर्व पत्नी दलजीत कौर से हुए तलाक और उसके बाद की अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त के बारे में खुलकर बात की. शालिन भनोट ने बताया कि जब उनका रिश्ता टूटा, तो वह पूरी तरह से टूट चुके थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब जिंदगी में आगे क्या करना है. (फोटो साभार: Instagram@shalinbhanot@kaurdalljiet)
शालिन ने ‘आबरा का डाबरा’ नाम के टॉक शो में बातचीत के दौरान उस दौर की अपनी तकलीफों को याद किया. उन्होंने बताया कि शादी टूटने के बाद उनका दिल और दिमाग इस कदर बिखर गया था कि उन्हें लगने लगा था कि अब उनकी लाइफ पूरी तरह खत्म हो चुकी है. वह इस कदर हताश और इमोशनली थक चुके थे कि उन्होंने मायानगरी मुंबई को छोड़ने का फैसला कर लिया और सब कुछ समेटकर अपने होमटाउन जबलपुर लौट गए. (फोटो साभार: Instagram@shalinbhanot)
शालिन ने बताया कि दलजीत से अलग होने के बाद उनके काम से ज्यादा लोग उनकी पर्सनल लाइफ में दिलचस्पी लेने लगे थे. हर तरफ से आ रहे जजमेंट, लोगों के तानों और मीडिया की लगातार बनी नजरों ने उन्हें अंदर से बेबस कर दिया था. जबलपुर जाकर वे हर रोज मंदिर जाते थे और भगवान के सामने बैठकर रोते थे कि कैसे उनके सारे सपने एक झटके में टूट कर बिखर गए. (फोटो साभार: Instagram@shalinbhanot)
Add News18 as
Preferred Source on Google
जबलपुर में रहने के दौरान ही शालिन की जिंदगी में एक नया मोड़ आया. एक दिन जब वे रोज की तरह मंदिर जा रहे थे, तभी उन्हें मुंबई से एक नए टीवी शो का ऑफर आया. उन्होंने वापस काम पर लौटने का मन तो बना लिया, लेकिन उनके सामने एक नई और अजीब मुसीबत खड़ी हो गई. परेशानी यह थी कि मुंबई लौटने के बाद उनके पास रहने के लिए कोई घर या ठिकाना ही नहीं बचा था. (फोटो साभार: Instagram@shalinbhanot)
शो के होस्ट पारस छाबड़ा ने जब उनसे पूछा कि मुंबई जैसे शहर में काम करने के बाद भी उनके पास रहने के लिए घर क्यों नहीं था? इस पर शालिन ने एक कड़वा सच बयां किया. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद जब उन्होंने मुंबई के लोखंडवाला जैसे इलाकों में किराए पर घर ढूंढना शुरू किया, तो सिर्फ उनके अलगाव (डिवोर्स) की बात सुनकर लोग उन्हें घर देने से साफ मना कर देते थे. सोसाइटी और मकान मालिकों का यह रवैया उनके लिए काफी हैरान करने वाला था.
(फोटो साभार: Instagram@shalinbhanot)
शालिन ने दावा किया कि वे मकान मालिकों को तय किराए से ज्यादा पैसे देने के लिए भी तैयार थे, ताकि उन्हें सिर छुपाने की जगह मिल सके, लेकिन फिर भी लोग उनके पर्सनल लाइफ के विवादों को देखकर उन्हें रिजेक्ट कर देते थे. आखिरकार, जब तक उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं हुई, तब तक वे मुंबई में अपने एक असिस्टेंट डायरेक्टर के घर पर उसके साथ रहने को मजबूर थे. (फोटो साभार: Instagram@shalinbhanot)
अगर शालिन और दलजीत की लव स्टोरी की बात करें, तो इन दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘कुलवधू’ के सेट पर हुई थी. यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. साल 2009 में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली और साल 2014 में उनके घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ. लेकिन यह खुशियां ज्यादा वक्त तक टिक नहीं सकीं.
(फोटो साभार: Instagram@shalinbhanot)
शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन और घरेलू विवाद शुरू हो गए. साल 2015 में दलजीत ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी और शालिन पर घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए, हालांकि शालिन ने इन आरोपों को हमेशा गलत बताया. आखिरकार, उसी साल दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए और कोर्ट ने बेटे की कस्टडी दलजीत को सौंप दी. आज दोनों अपनी पुरानी कड़वाहट को भुलाकर अपने बेटे की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं.
(फोटो साभार: Instagram@shalinbhanot)