Last Updated:
सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर बात की. उन्होंने इसे परिवार के साथ मिलकर देखने लायक एंटरटेनिंग फिल्म बताया है. इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर ड्रामा, धमाकेदार एक्शन और सितारों की बड़ी फौज देखने को मिलेगी. शाहरुख का कहना है कि यह एक कमर्शियल फिल्म है, इसलिए इसमें लॉजिक को साइड में रखना पड़ेगा. उन्होंने साफ किया कि यह दिमाग खपाने वाली सीरियस फिल्म नहीं, बल्कि फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का पैकेज है.
24 दिसंबर को रिलीज होगी ‘किंग’. (फोटो साभार: Instagram@iamsrk)
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं, जो क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हाल ही में हुए एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने इस फिल्म को लेकर दिल खोलकर बात की और बताया कि यह ऐसी फिल्म है, जिसमें लॉजिक लगाने के जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने यह भी बताया कि इस मूवी को लोग अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं.
फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, ‘किंग ऐसी फिल्म है जिसका मजा पूरा परिवार थिएटर में एक साथ बैठकर ले सकता है. इसमें भरपूर ड्रामा है और जैसा कि आपने देखा ही है, ढेर सारा एक्शन भी है. आपने इसके गाने भी देख लिए हैं. इस फिल्म में इतने सारे स्टार्स हैं कि अगर मैं नाम गिनवाने बैठूं तो शायद ओवरडोज की वजह से हम पर बैन ही लग जाए. कास्ट इतनी बड़ी है कि मैं किसी का नाम नहीं ले रहा. यह एक पूरी तरह से कमर्शियल फिल्म है, इसलिए इसमें लॉजिक को थोड़ा साइड में रखना पड़ेगा, लेकिन इतना तो चलता है.’
शाहरुख खान ने ‘किंग’ को बताया अपने दिल के करीब
फिल्मों के चुनाव पर सलाह देने वालों का जिक्र करते हुए शाहरुख ने आगे कहा, ‘अभी भी कुछ लोग यह जरूर कहेंगे कि उन्हें कोई सीरियस या सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म बनानी चाहिए थी. कोई बात नहीं, मैं वैसी फिल्में भी करूंगा. लेकिन ‘किंग’ मेरे दिल के बेहद करीब है और ऊपर वाले ने चाहा तो रिलीज होने पर आप सभी को भी यह जरूर पसंद आएगी.’
‘किंग’ में बेटी सुहाना खान के पिता बने हैं शाहरुख खान
अपनी बेटी के साथ काम करने और उम्र के हिसाब से किरदार चुनने पर शाहरुख ने खुलकर बात की. वह कहते हैं, ‘मैं अब 61 साल का हो गया हूं और मुझे लगा कि अब मुझे अपनी उम्र के हिसाब से ही रोल करने चाहिए. मैं फिल्म में सुहाना के पिता का किरदार निभा रहा हूं, ताकि फिल्म देखने के बाद लड़कियों को लगे कि मेरे डैड ऐसे होने चाहिए.’ हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी काफी कुछ छिपाकर रखा है, लेकिन जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान इसमें एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे, जो सुहाना खान के किरदार को ट्रेनिंग देते हैं.
24 दिंसबर को रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘किंग’
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें