Last Updated:
इशिता दत्ता और वत्सल शेठ ने अपनी बेटी वेदा का चेहरा उसके पहले बर्थडे पर रिवील कर दिया है. इशिता और वत्सल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ प्यारी फैमिली फोटोज शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “और बस ऐसे ही, वह एक साल की हो गई. हैप्पी बर्थडे वेदा.”
वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने बेटी वेदा के पहले बर्थडे पार्टी की झलक दिखाई है. उन्होंने बेटी का चेहार फैंस को दिखा दिया है. इसस पहले वे अपनी बेटी के चेहरे को पब्लिक नहीं कर रही थीं. हालांकि बेटी के साथ वाली शेयर करते थे, लेकिन उसके चेहरे किसी स्टिकर से कवर कर देते थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishidutta)
वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने जो बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वेदा पीले रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही है, और उसके दोनों तरफ दो प्यारी सी पोनीटेल्स बनी हुई हैं. इशिता और वत्सल दोनों ने अपनी बेटी के खास दिन के लिए ब्लश-ब्लू कलर के कपड़े पहनकर ट्विनिंग की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishidutta)
इन तस्वीरों में एक कार्टून थीम वाला बर्थडे केक भी नजर आया. इससे पहले, जब भी इशिता और वत्सल अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते थे, तो वे उसके चेहरे को हार्ट इमोजी से ढक देते थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishidutta)
Add News18 as
Preferred Source on Google
पिछले साल दिसंबर में इशिता और वत्सल ने अपनी बेटी वेदा का “अन्नप्राशन” समारोह मनाया था, जिसमें उन्होंने अपनी लाडली को पहली बार चावल खिलाया. इस पारंपरिक समारोह में इशिता और वत्सल के माता-पिता भी शामिल हुए थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishidutta)
इशिता और वत्सल नेलिखा था, “वेदा का पहला चावल, आशीर्वाद, प्यार और परंपरा में लिपटा हुआ. बंगाली अन्नप्राशन.” अगर इनके प्यार की कहानी की बात करें तो इशिता और वत्सल की मुलाकात पहली बार पॉपुलर टीवी शो “रिश्तों का सौदागर – बाज़ीगर” के सेट पर हुई थी. कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishidutta)
इशिता और वत्सल पहली बार जुलाई 2023 में माता-पिता बने थे, जब उनके बेटे वायु का जन्म हुआ था. इस साल जून में वत्सल और इशिता दूसरी बार माता-पिता बने और उनके घर बेटी वेदा का जन्म हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishidutta)
बेटी के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दोनों ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें इशिता अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं, वहीं वत्सल और छोटे वायु भी परिवार के नए सदस्य के साथ नजर आ रहे हैं. पोस्ट में लिखा था, “दो से चार दिल एक साथ धड़कने लगे. हमारा परिवार अब पूरा हो गया है. हमें बेटी का आशीर्वाद मिला है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishidutta)