Last Updated:
दुनियाभर में ‘दृश्यम 3’ का पहले दिन का कारोबार 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा. श्रेया सरन भी फिल्म की सफलता के जश्न में डूबी हैं, जिसमें अजय देवगन के साथ उनकी सधी हुई एक्टिंग को दर्शक पसंद कर रहे हैं. उन्होंने ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन की पत्नी का रोल निभाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने असल जिंदगी में एक विदेशी से शादी की है? वे अपने छोटे से परिवार के साथ मुंबई में शानदार जिंदगी जी रही हैं. वे भारतीय सिनेमा की महंगी हीरोइनों में से एक हैं. आइए, आपको उनकी नेटवर्थ, कार कलेक्शन और फिल्म फीस के बारे में बताते हैं.
नई दिल्ली: ‘दृश्यम 3’ को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का प्यार मिल रहा है. फिल्म के सस्पेंस-ट्विस्ट ने सबका दिल जीता है. अजय देवगन- जयदीप अहलावत सहित सभी सितारों की एक्टिंग सधी हुई है. एक्ट्रेस श्रेया सरन ने इस बार भी अपनी परफॉर्मेंस से ध्यान खींचा है. वे अपनी निजी जिंदगी के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वे अपनी काबिलियत के दम पर साउथ सिनेमा की टॉप हीरोइनों में से एक बन गई हैं. (फोटो साभार: Instagram@arunprasath_photography@shriya_saran1109)
श्रेया सरन का मुंबई में शानदार अपार्टमेंट है. वे लग्जरी कारों की भी शौकीन हैं. श्रेया सरन भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपनी खूबसूरती, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, देशभर में बहुत सारे फैंस बनाए हैं. (फोटो साभार: Instagram@shriya_saran1109@jamesrudland)
एक्ट्रेस का जन्म 1982 में हुआ था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2001 की तेलुगु फिल्म ‘इष्टम’ से की थी. वे जल्द ही ‘संतोषम’, रजनीकांत के साथ ‘शिवाजी: द बॉस’, अजय देवगन के साथ ‘दृश्यम’ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों में शानदार रोल करके मशहूर हो गईं. (फोटो साभार: Instagram@shriya_saran1109)
Add News18 as
Preferred Source on Google
श्रेया एक्ट्रेस होने के अलावा एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं. उन्होंने दुनिया भर के कई बड़े मंचों पर परफॉर्म किया है. शानदार डांस मूव्स और अपने कल्चर से गहरा जुड़ाव उन्हें एक एक्ट्रेस और परफॉर्मर के तौर पर सबसे अलग बनाता है. (फोटो साभार: Instagram@shriya_saran1109)
श्रेया साउथ इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. डीएनए इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी फीस प्रति फिल्म 3-4 करोड़ रुपये के आस-पास बताई जाती है. एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी, सफल फिल्मों और एंडोर्समेंट डील्स की वजह से उनकी नेट वर्थ करीब 80 करोड़ रुपये आंकी गई है. (फोटो साभार: Instagram@arunprasath_photography@shriya_saran1109)
श्रेया सरन मुंबई में अपने आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं. एक्ट्रेस के पति, रूसी टेनिस प्लेयर और एंटरप्रेन्योर आंद्रे कोश्चेव हैं. वे अपनी बेटी राधा और पति के साथ मुंबई में एक बहुत ही सुंदर अपार्टमेंट में रहती हैं.
(फोटो साभार: Instagram@shriya_saran1109)
श्रेया के घर का इंटीरियर भारतीय कल्चर और आध्यात्मिकता से प्रेरित है, जिसमें मॉडर्न स्टाइल और पारंपरिक टच का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. श्रेया सरन को कार का भी काफी शौक है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं. जैसे- 65 लाख रुपये की ऑडी ए6, 1 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज जीएलई, 12 लाख रुपये की फॉर्ड इको फोर्ड इकोस्पोर्ट और 1.7 करोड़ रुपये की बीएमडब्लू 7 सीरीज. यह कलेक्शन प्रीमियम कारों के लिए उनकी पसंद को दिखाता है.
(फोटो साभार: Instagram@shriya_saran1109@jamesrudland)
श्रेया सरन अभी ‘दृश्यम 3’ की सफलता का आनंद ले रही हैं, जिसमें वह एक बार फिर अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 95 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं. भारत में इसका नेट कलेक्शन 66.75 है और ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़. जबकि विदेशों में इसकी कमाई करीब 15 करोड़ रुपये है. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ हिंदी दृश्यम फ्रैंचाइजी का आखिरी चैप्टर है. हिंदी वर्शन की कहानी मलयालम फ्रेंचाइजी से अलग है. (फोटो साभार: Instagram@shriya_saran1109)