Last Updated:
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी कभी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती थी. दोनों की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रही. उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें और अफवाहें सामने आती थीं. मैगजीनों में छपने वाली इन कहानियों ने लोगों के बीच कई धारणाएं बना दी थीं. लेकिन सालों बाद उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना ने ऐसा बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने कहा कि बाहर दिखाई जाने वाली तस्वीर और घर की असली जिंदगी में काफी फर्क था.
नई दिल्ली. स्टार किड्स की जिंदगी जितनी चमकदार दिखती है, उसके पीछे उतनी ही कहानियां और चर्चाएं छिपी होती हैं. खासकर तब, जब माता-पिता फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में शामिल रहे हों. बचपन से सुर्खियों, अफवाहों और गॉसिप के बीच पली-बढ़ीं राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ने सालों बाद ऐसा खुलासा किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. उन्होंने दावा किया कि दुनिया जिन लोगों को उनके माता-पिता समझती थी, वे असल में वैसे थे ही नहीं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि बाहर जो तस्वीर दिखाई जाती थी और घर की सच्चाई में बड़ा फर्क था.
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही. उनके रिश्ते, निजी जीवन और परिवार को लेकर अकसर तरह-तरह की खबरें सामने आती थीं. लेकिन इन सबके बीच उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना ने कभी इन अफवाहों को खुद पर हावी नहीं होने दिया.
‘यादें बी-टाउन की-इस दुनिया के सितारे’ में जावेद जाफरी के साथ बातचीत में डिंपल कपाड़िया ने बातचीत की. इस बातचीत में ट्विंकल ने खुलकर बताया था कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही सीख लिया था कि लोगों की बातें और असली जिंदगी दो अलग चीजें होती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जब जावेद जाफरी ने ट्विंकल से पूछा कि क्या माता-पिता को लेकर उड़ने वाली अफवाहों से उन्हें दुख होता था? इसके जवाब में ट्विंकल ने कहा, ‘आज बाजार में 10,000 अफवाहें हो सकती हैं. अगर मैं उन सभी पर रिएक्शन देने लगूंगी तो अपनी जिंदगी नहीं जी पाऊंगी. मैं ऐसी बातें एक कान से सुनती हूं और दूसरे कान से निकाल देती हूं.’
ट्विंकल खन्ना ने आगे समझाया कि वे मैगजीनों में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बारे में जो कुछ भी पढ़ती थीं, वह उनके असली माता-पिता से बिल्कुल नहीं थे. वह अलग थे. उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘जिन लोगों के बारे में मैं मैगजीन में पढ़ती थी, मैं उन्हें पहचान भी नहीं पाती थी. मेरे माता-पिता घर पर थे. इसलिए मुझे शुरू से ही साफ पता था कि मीडिया की खबरों में बहुत सारी मनगढ़ंत बातें होती हैं.’
उन्होंने कहा था कि मैगजीन और अखबारों में जिन राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बारे में लिखा जाता था, वे उनके घर वाले माता-पिता से बिल्कुल अलग थे. ट्विंकल ने कहा कि वह अक्सर मैगजीन में ऐसी बातें पढ़ती थीं, जिनसे उन्हें लगता था कि ये लोग कौन हैं? क्योंकि वह अपने माता-पिता को उस रूप में पहचान ही नहीं पाती थीं. ट्विंकल का मानना है कि अगर वह अपने माता-पिता को नहीं जानतीं तो हो सकता है कि सुनी सुनाई बातों पर विश्वास कर लेतीं.
बातचीत के दौरान ट्विंकल ने अपने बचपन की यादें भी साझा कीं. उन्होंने कहा कि दुनिया उन्हें सुपरस्टार्स की बेटी के रूप में देखती थी, लेकिन उनके लिए यह सब नॉर्मल था. उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उनका परिवार दूसरों से बहुत अलग है. उन्होंने अपने पिता राजेश खन्ना को याद करते हुए बताया कि बिजी रहने के बावजूद वह अपनी बेटियों के लिए समय निकालते थे. चाहे रात कितनी भी देर हो जाए, वह घर लौटकर अपनी बेटियों का हाल जरूर लेते थे. ट्विंकल के लिए यह छोटी-सी बात आज भी खास यादों में शामिल है.
ट्विंकल ने अपनी परवरिश के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों को करीब से देखने का मौका मिला. यही वजह है कि उन्होंने हमेशा खुली सोच के साथ जीवन जिया. स्टार किड होने के फायदे और चुनौतियों पर भी ट्विंकल ने बेबाक राय रखी. उन्होंने कहा कि मशहूर परिवार में जन्म लेना एक अवसर भी है और जिम्मेदारी भी.
उन्होंने ये स्वीकार किया कि स्टारकिड होने की वजह से ही इंडस्ट्री में उन्हें शुरुआती मौके मिले होंगे. लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि लंबे समय तक किसी भी क्षेत्र में टिके रहने के लिए इंसान को अपनी मेहनत और काबिलियत साबित करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि किसी बड़े नाम की वजह से पहली फिल्म या पहला मौका मिल सकता है. लेकिन उसके बाद का पूरा सफर उसे खुद तय करना होता है. ट्विंकल ने कबूल किया कि सफलता को बनाए रखना आसान नहीं होता.
आपको बता दें कि आज ट्विंकल खन्ना ने एक्ट्रेस के टैग से आगे बढ़ चुकी हैं. आज वह सफल राइटर, कॉलमनिस्ट, बिजनेसवुमन और फिल्म निर्माता के रूप में अपनी एक अलग और पहचान बना चुकी हैं.