Last Updated:
शिल्पा शिंदे ने 11 साल बाद एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. टीवी के पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर उन्होंने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. लेकिन अब एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने जो आरोप लगाया था वह झूठ था.क्योंकि उनके पास उस वक्त कोई रास्ता नहीं था.
शो से घर-घर मिली थी पहचान
नई दिल्ली. कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से बड़ी पहचान पाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. उन्होंने अपने पुराने विवाद को लेकर कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई. इस शो को छोड़ने के दौरान उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, लेकिन अब उनका कहना है कि वो सच नहीं थे.
शिल्पा शिंदे हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में नजर आई थीं. इस दौरान उन्होंने कई राज से पर्दा उठाया और बताया कि उनके पास उस समय उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था. इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वह शो छोड़ चुकी थीं और खुद को उस सिचुएशन से बाहर निकालने के लिए उन्होंने ऐसा किया था.
शिल्पा शिंदे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया है कि 11 साल पहले जो प्रोड्यूसर के साथ विवाद के दौरान उन्होंने मजबूरी में सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस किया था. ये बताते हुए वह भावुक भी हो गईं.अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं पहली बार खुलकर यह बात कह रही हूं कि वह आरोप झूठा था. लेकिन बाद में हमारी आपसी सहमति से बात सुलझ गई थी.क्योंकि उस वक्त मेरे पास और कोई रास्ता नहीं था.
संजय कोहली की इमेज पर की बड़ी बात
अपनी बात आगे रखते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त इंडस्ट्री के कई लोग प्रोड्यूसर को सपोर्ट नहीं करने में साथ दे रहे थे. एफआईआर दर्ज कराने के दौरान पुलिस भी इसी तरह की सलाह देती हैं कि गंभीर आरोप लिखे जाते हैं. क्योंकि उनका बैकग्राउंड कानून से जुड़ा रहा है, तो उन्हें इस तरह के केस की पूरी जानकारी भी थी.उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि इस मामले में संजय कोहली की इमेज काफी खराब हो गई थी. बेचारा उसमें बदनाम हो गया.
बता दें कि शिल्पा ने ये भी कहा कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. उन्हें उनकी पूरी पेमेंट भी मिल गई थी. साथ ही ये बात भी तय हो गई थी कि मीडिया से इस बारे में अब दोनों में से कोई भी बात नहीं करेगा. इतना ही नहीं बाद में उसी टीम के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे हो गए थे. गौरतलब है कि साल 2016 में ‘भाबीजी घर पर हैं’ छोड़ने के बाद शिल्पा शिंदे और शो के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्हें अब वह झूठा बता रही हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें