रविवार को छुट्टी के दिन अधिकतर लोग नया फोन खरीदना पसंद करते हैं क्यूंकि आज वो फोन के साथ बेस्ट ऑफर की भी अच्छे से जांच पड़ताल कर पाते हैं। ऐसे में आप भी अगर आज नया iPhone 17 लेने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको iPhone 17 की आज की बेस्ट डील बताने जा रहे हैं। इस डील के इस्तेमाल से आप iPhone 17 को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 17 की बेस्ट डील फ्लिपकार्ट-एमेजोन पर नहीं बल्कि ऐप्पल की भारतीय आधिकारिक साइट पर चल रही है। यहां iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये है। इसी तरह 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है। लेकिन ऐप्पल यहां पर बैंक ऑफर के जरिए बंपर डिस्काउंट दे रहा है।
अगर आप iPhone 17 को ऐप्पल साइट से आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक या अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप आईफोन पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
इसके अलावा यहां 57,000 रुपये तक का ट्रेड इन यानि एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट को 16000 रुपये या इससे भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। iPhone 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है।
हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A19 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।
ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।