Last Updated:
हरियाणा की मशहूर सिंगर और अभिनेत्री सपना चौधरी को घरेलू हिंसा मामले में दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. अदालत ने महिला संरक्षण कानून के तहत उन्हें सुरक्षा देते हुए उनके पति यशवीर साहू के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं. कोर्ट के आदेश के मुताबिक अगली सुनवाई तक यशवीर साहू पत्नी सपना चौधरी से किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर सकेंगे और उनके घर, कार्यस्थल या सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं जा पाएंगे. सपना ने याचिका में घरेलू हिंसा और भविष्य में खतरे की आशंका जताई थी. मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी.
सपना चौधरी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत.
नई दिल्ली. हरियाणा की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी को घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने महिला संरक्षण कानून के तहत उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति यशवीर साहू के खिलाफ कई अहम निर्देश जारी किए हैं. मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधि सिंह ने सपना चौधरी की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि अगली सुनवाई तक यशवीर साहू उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं करेंगे.
इसके अलावा कोर्ट ने सपना चौधरी के पति पर सपना के घर, कार्यस्थल और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म प्रीमियर में जाने से भी प्रतिबंधित किया गया है. सपना चौधरी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि उन्हें वैवाहिक जीवन के दौरान घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं के दोहराए जाने की आशंका भी बनी हुई है.
कोर्ट ने सपना चौधरी को दी बड़ी राहत
याचिका के अनुसार, पारिवारिक विवादों के कारण उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा और फिलहाल वह दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं. अदालत में सपना की ओर से वकील प्रीति सिंह ने दलील दी कि 10 जून को उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ का प्रीमियर आयोजित होना है, जिसमें उनकी मौजूदगी जरूरी है. हालांकि, उन्हें आशंका है कि उनके पति वहां पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं या किसी तरह की बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और पेशेवर जिम्मेदारियां प्रभावित हो सकती हैं.
25 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले से जुड़े दस्तावेजों, सपना चौधरी को आई चोटों की तस्वीरों और ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित पेश किए गए अन्य सबूतों को देखा. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने सपना को अंतरिम सुरक्षा देने का फैसला किया. फिलहाल यह आदेश अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगा. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तारीख तय की है, जहां इस मामले में आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा.
वर्क फ्रंट पर बात करें तो सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों से करियर की शुरुआत की. वो पहले लोक गीतों में डांस करती थीं. अपनी बढ़ती लोकप्रियता के बाद सपना चौधरी ने म्यूजिक एल्बम के जरिए लोगों को दिलों पर राज किया.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें