Last Updated:
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर मुंबई में सितारों से सजी महफिल जमी. इस खास जश्न में शामिल होने जब सुपरस्टार सलमान खान पहुंचे, तो उन्हें देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया. छोटे बालों में सलमान के नए और कूल लुक ने न सिर्फ फैंस के होश उड़ाए, बल्कि वहां मौजूद आमिर खान और करीना कपूर खान भी उन्हें इस अवतार में देखकर अपनी हैरानी नहीं छुपा पाए.
सलमान खान ने अपने नए लुक से फैंस को किया हैरान.
नई दिल्ली. आमिर खान की ‘लगान’ बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्मों में से एक है. इस मूवी की रिलीज को 25 साल हो चुके हैं. इस खास मौके पर आयोजित एक इवेंट में सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे. लेकिन उनके नए लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. शॉर्ट हेयर वाले उनके नए हेयरस्टाइल ने वहां मौजूद हर किसी को हैरान करने के साथ-साथ बेहद खुश भी कर दिया. सलमान खान बेहद कूल अंदाज में आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ पैपराजी के सामने जमकर पोज देते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आए.
इवेंट में सलमान खान का यह एकदम नया और बेहद छोटा हेयरस्टाइल हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. हर कोई यही कयास लगा रहा है कि क्या भाईजान का यह ट्रांसफॉर्मेशन उनकी किसी आने वाली फिल्म के लिए है? हालांकि, मेकर्स या सलमान की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऑल-ब्लैक आउटफिट में पहुंचे सलमान को देखकर वहां मौजूद करीना कपूर खान ने भी उन्हें गले लगाया और उनके इस नए लुक की तारीफ की. इसके बाद सलमान, आमिर और करीना ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को खूब पोज दिए.
View this post on Instagram