Last Updated:
टीवी पर धाक जमाने के बाद कई सितारों ने फिल्मी पर्दे पर राज किया. मृणाल ठाकुर, राधिका मदान, प्राची देसाई, विद्या बालन समेत कई ऐसे नाम शामिल हैं. आज जिस अदाकारा के बारे में बात कर रहे हैं, उन्होंने छोटी सी उम्र में वो कर दिखाया है जो कई बड़े सितारों का सिर्फ सपना होता है. ये चाइल्ड एक्ट्रेस रूहानिका धवन हैं. हाल ही में उन्हें खतरों के खिलाड़ी में देखा गया, जहां रोहित शेट्टी से लेकर ओरी तक उनके फैन हो गए.
नई दिल्ली. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत करने के बाद एक्ट्रेस आज टीवी सीरियल्स के साथ ही रियलिटी शो में भी अपनी धाक जमाए हुए हैं. आज जिसकी बात कर रहे हैं वो छोटी सी रूही यानी कि रूहानिका धवन हैं. रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल के साथ सीरियल ये हैं मोहब्बतें में काम किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ruhaanikad)
इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. ऑडियंस के बीच वो आज भी अपने किरदार रूही के नाम से फेमस हैं. इस शो में रूहानिका धवन ने दो अलग किरदार निभाकर उतना ही प्यार हासिल किया जितने उनके पहले किरदारों को मिला था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ruhaanikad)
रूहानिका ने छोटी सी उम्र से काम करना शुरू कर दिया था. वो अपने पुराने इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि 19 साल की उम्र में वो अपनी उम्र के लोगों के साथ वाइब नहीं कर पाती हैं. वो अपने शो के सेट पर बड़े लोगों के साथ ही बड़ी हुई हैं जिसकी वजह से वो बड़े लोगों के साथ ज्यादा मिलती-जुलती रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ruhaanikad)
Add News18 as
Preferred Source on Google
रूहानिका धवन ने 15 साल की उम्र में अपना वो सपना पूरा कर दिखाया था जिसका ख्वाब हर कोई देखता है लेकिन पूरा करना मुश्किल होता है. रूहानिका ने 15 साल की उम्र में मुंबई में अपने सपनों का आशियाना, अपना घर खरीद लिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ruhaanikad)
25 सितंबर, 2007 को जन्मीं रूहानिका एक्टिंग के साथ ही बड़ी हुई हैं. अभिनय उनका पहला प्यार है और वो इस प्यार के साथ-साथ ही बड़ी हुईं. साल 2011 में वो पहली बार जीटीवी के सीरियल मिसेज कौशिक की पांच बहुएं में नजर आई थीं. ये शो सिर्फ दो साल ही चला था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ruhaanikad)
इसके बाद रूहानिका को हम सब ने करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी के शो ये हैं मोहब्बतें में रूही के रूप में देखा था. वो कई साल तक इस शो का हिस्सा रहीं. सीरियल्स में काम करने के दौरान ही एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी. जब वो सेट पर रहती थीं, तो उनकी मम्मी किताबों के साथ वहीं मौजूद रहती थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ruhaanikad)
हाल ही में रूहानिका टीवी के सबसे खतरनाक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में दिखी. इस रियलिटी शो में जहां अच्छे-अच्छों का डर से बुरा हाल हो जाता है. वहीं रूहानिका ने सबको पछाड़ते हुए जबरदस्त साहस का प्रदर्शन किया और उन्होंने हर स्टंट को शानदार तरीके से परफॉर्म किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ruhaanikad)
रूहानिका छोटी सी उम्र में सिर्फ टीवी तक नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर भी कदम रख चुकी हैं. उन्होंने सलमान खान और सनी देओल के साथ भी काम किया है. वो साल 2014 में रिलीज हुई सलमान खान और डेजी शाह की फिल्म जय हो का हिस्सा रही थीं. उसके बाद उन्होंने सनी देओल की फिल्म घायल वन्स अगेन में भी काम किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ruhaanikad)
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार रूहानिका धवन ने 15 साल की उम्र में मुंबई के लोखंडवाला में 2 घर खरीदे थे. उन्होंने 4 करोड़ रुपये की कीमत वाले 2 फ्लैट खरीदे. अब वो 19 साल की हो चुकी हैं और एक्टिंग में उनका सफर जारी है. फिल्मों और सीरियल्स में काम करने के लिए रूहानिका ने खुद को ट्रांसफॉर्म भी किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ruhaanikad)