Last Updated:
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय शुक्रवार को कर्नाटक के मशहूर श्री मूकांबिका देवी मंदिर पहुंचे. दर्शन के बाद जब विजय खुद गाड़ी चलाकर बाहर निकले, तो सड़क पर अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान एक महिला फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर रोते हुए उनकी कार के पीछे भागने लगी. फैंस की इस दीवानगी को देखकर थलापति विजय ने भी अपनी गाड़ी का शीशा नीचे किया और मुस्कुराते हुए सबका अभिवादन स्वीकार किया.
तमिलनाडु सीएम सी. जोसेफ विजय ने मूकांबिका देवी के किए दर्शन.
नई दिल्ली. तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय शुक्रवार को कर्नाटक के कोल्लूर में स्थित मशहूर श्री मूकांबिका देवी मंदिर पहुंचे. सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह मंदिर में आशीर्वाद लेते और बाद में खुद गाड़ी चलाकर वहां से निकलते हुए फैंस का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. दर्शन के दौरान विजय बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में दिखे, जहां उन्होंने कंधों पर लाल रंग का शॉल ओढ़ा हुआ था.
खबरों की मानें तो उन्होंने मंदिर में माता के चरणों में एक चांदी की तलवार भी भेंट की है. मंदिर के बाहर अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिसे संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए. जैसे ही विजय अपनी टीम के साथ बाहर आए, फैंस का उत्साह देखने लायक था. एक और वीडियो में विजय मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते दिख रहे हैं. खास बात यह है कि वहां तेज बारिश हो रही थी, लेकिन खराब मौसम भी विजय के फैंस की दीवानगी को कम नहीं कर पाया.
Spider Man on duty 😂❤️