Constipation Relief Tips : कई लोगों को सुबह उठते ही यह चिंता सताने लगती है कि उनका पेट साफ होगा या नहीं. पेट का साफ न होना यानी कब्ज (Constipation), गैस और भारीपन पूरे दिन के मूड और एनर्जी को खराब कर देता है. हेल्थलाइन के मुताबिक, आंतों (Colon) में जमी गंदगी न सिर्फ पाचन तंत्र को कमजोर करती है, बल्कि यह शरीर में कई अन्य बीमारियों का कारण भी बन सकती है. वैसे तो बाजार में कई तरह के पेट साफ करने वाले प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन आप बेहद आसान और सुरक्षित तरीकों से घर पर ही नेचुरल कोलन क्लींजिंग (Natural Colon Cleanse) कर सकते हैं. आइए जानते हैं आंतों को अंदर से शीशे जैसा साफ रखने के 7 आसान घरेलू उपाय.
भरपूर पानी और हाइड्रेशन (Hydration)
पेट साफ करने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है पानी. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करती है. सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना पानी पीना आंतों की सफाई के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा अपने आहार में तरबूज, टमाटर, ककड़ी और अजवाइन जैसी चीजें शामिल करें, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है.
साल्ट वॉटर फ्लश (Saltwater Flush)
अगर आप गंभीर कब्ज से परेशान हैं, तो साल्ट वॉटर फ्लश एक अच्छा तरीका हो सकता है. सुबह खाली पेट 2 चम्मच समुद्री नमक (Sea Salt) या हिमालयन पिंक साल्ट को गुनगुने पानी में मिलाएं और इसे तेजी से पिएं. कुछ ही मिनटों में आपको प्रेशर महसूस होगी. ध्यान रहे, इस उपाय को करने के बाद कुछ समय घर पर ही रहें, क्योंकि आपको कई बार टॉयलेट जाना पड़ सकता है. उच्च रक्तचाप (High BP) वाले मरीज इस तरीके से दूर रहें.
हाई-फाइबर डाइट (High Fiber Diet)
फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए एक झाड़ू की तरह काम करता है. यह आंतों में जमा कचरे को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज, नट्स और बीजों (Seeds) को शामिल करें. फाइबर न सिर्फ कब्ज को रोकता है, बल्कि आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ाता है.
ताजे जूस और स्मूदी (Juices and Smoothies)
फलों और सब्जियों का जूस पेट को साफ रखने में मदद करता है. हालांकि, जूस की जगह स्मूदी को ज्यादा बेहतर माना जाता है. जूस निकालते समय उसका फाइबर (गूदा) अलग हो जाता है, जबकि स्मूदी में पूरा फाइबर मौजूद रहता है, जो आंतों की सफाई के लिए बहुत जरूरी है. आप सेब या नींबू का जूस भी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
रेजिस्टेंट स्टार्च (Resistant Starches)
रेजिस्टेंट स्टार्च एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है जो फाइबर की तरह ही काम करता है. यह आलू, उबले हुए चावल, फलियों (Legumes) और कच्चे केले में पाया जाता है. यह आंतों के माइक्रोफ्लोरा (अच्छे बैक्टीरिया) को मजबूत करता है, जिससे पेट की कार्यप्रणाली बेहतर होती है.
प्रोबायोटिक्स का उपयोग (Probiotics)
प्रोबायोटिक्स पेट में ‘गुड बैक्टीरिया’ को बढ़ाते हैं, जो भोजन को पचाने और सूजन को कम करने का काम करते हैं. इसके लिए अपनी रोजाना की डाइट में दही, छाछ, किमची और अचार जैसी चीजें शामिल करें. कुछ लोग एप्पल साइडर विनेगर (ACV) को भी प्रोबायोटिक के रूप में इस्तेमाल करते हैं, जो खराब बैक्टीरिया को रोकने में मदद करता है.
हर्बल टी (Herbal Teas)
कुछ खास जड़ी-बूटियां पाचन तंत्र को दुरुस्त करती हैं. इसबगोल (Psyllium) और एलोवेरा जैसी चीजें कब्ज में राहत देती हैं. इसके अलावा अदरक, लहसुन और लाल मिर्च (Cayenne Pepper) से बनी हर्बल टी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो आंतों के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं. इनका उपयोग सीमित मात्रा में ही करें.
जूस फास्टिंग (Juice Fast)
सप्ताह में एक दिन या कुछ दिनों के लिए केवल फलों और सब्जियों के रस पर रहना (जूस फास्ट) शरीर को डिटॉक्स करने का एक तरीका है. यह पाचन तंत्र को कुछ समय के लिए आराम देता है और आंतों की मरम्मत में मदद करता है.
जरूरी बात: घर पर नेचुरल कोलन क्लींजिंग करना आमतौर पर सुरक्षित है. लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी (जैसे हाई बीपी या किडनी की समस्या) से जूझ रहे हैं, तो साल्ट वॉटर फ्लश या कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.