15 जून को सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डाल रहा है। इसमें से आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक, इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।
1. वृषभ राशि (Taurus)
प्रभाव: आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलें, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना करीबी लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। बाहर के तीखे और मसालेदार भोजन से बचें, पेट और आंखों का ख्याल रखें।
2. मिथुन राशि (Gemini)
प्रभाव: सूर्य आपकी ही राशि के पहले भाव में आ रहे हैं, जिससे आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी। हालांकि, स्वभाव में गुस्सा या अहंकार आ सकता है, जिससे बचें। सरकारी क्षेत्र से लाभ होगा, लेकिन खानपान की लापरवाही से एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है।
3. कर्क राशि (Cancer)
प्रभाव: धन भाव का स्वामी खर्च भाव में जाने से बिना वजह की आर्थिक तंगी हो सकती है; बजट का सख्ती से पालन करें। बिना काम की यात्राओं से बचें। कार्यक्षेत्र या समाज में किसी भी सरकारी अधिकारी या प्रशासन से विवाद मोल न लें, धैर्य रखें।
4. वृश्चिक राशि (Scorpio)
प्रभाव: आठवें भाव का सूर्य कार्यों में रुकावटें और मानसिक दबाव दे सकता है। नया काम शुरू करने या नौकरी बदलने के लिए यह समय सही नहीं है, थोड़ा ठहरें। सेहत, खासकर आंखों का विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों से उलझने से बचें।
5. कुंभ राशि (Aquarius)
प्रभाव: प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है, प्रेम विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। हालांकि, विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस होगी, इसलिए ध्यान न भटकने दें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें और मन में असमंजस की स्थिति से बचें।
6. मीन राशि (Pisces)
प्रभाव: चौथा सूर्य मानसिक तनाव और घरेलू कलह दे सकता है, शांत रहें। माता के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। जमीन या मकान से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें और संपत्ति के विवादों से दूर रहें।