Last Updated:
ओडिशा के भुवनेश्वर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. डॉक्टर्स ने 47 साल की महिला के हाथ से 7 किलो का ट्यूमर हटाया है. घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के हाथ को नॉर्मल कंडीशन में किया गया.
डॉक्टर ने 7 किलो का ट्यूमर निकाला.
ओडिशा के भुवनेश्वर से एक ऐसा केस सामने आया है जिसने डॉक्टरों से लेकर आम लोगों तक सबको चौंका दिया है. यहां स्थित AIIMS Bhubaneswar में डॉक्टरों ने एक 47 साल की महिला के हाथ से करीब 7 किलो का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला है. यह महिला पिछले करीब 30 सालों से दर्द झेल रही थी. उसके बाएं हाथ में एक छोटी सी सूजन शुरू हुई थी, जो समय के साथ बढ़ती गई और इतना बड़ा रूप ले लिया कि पूरा हाथ भारी और लटक गया.
यह महिला ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारिपदा की रहने वाली है और दिहाड़ी मजदूरी करती है. ट्यूमर से हालत ऐसी हो गई थी कि उसे हाथ उठाने, पकड़ने और रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम करने में भी काफी दिक्कत होने लगी. लंबे समय तक दबाव पड़ने की वजह से त्वचा काली पड़ गई और कुछ जगह घाव भी बन गए.
जांच में क्या निकला?
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि यह केस Plexiform Neurofibroma नाम की एक दुर्लभ और जटिल बीमारी थी. ट्यूमर का आकार करीब 45 सेंटीमीटर तक पहुंच चुका था, जिससे सर्जरी करना काफी रिस्की हो गया था, ऐसा इसलिए था क्योंकि उस ट्यूमर के अंदर बहुत सारी ब्लड वेसल्स थीं, इसलिए सर्जरी के दौरान ब्लीडिंग का खतरा काफी ज्यादा था.
सर्जरी कैसे हुई?
डॉक्टरों ने इस केस को दो स्टेप में करने का फैसला लिया ताकि रिस्क कम हो सके. पहले ऑपरेशन में करीब 6 घंटे लगे, जिसमें हाथ के फोरआर्म वाले हिस्से से ट्यूमर हटाया गया. फिर 6 महीने बाद दूसरा ऑपरेशन किया गया, जो लगभग 3 घंटे चला और इसमें हाथ के बाकी हिस्से का ट्यूमर निकाला गया.
डॉक्टरों की टीम ने कमाल कर दिया
इस पूरी सर्जरी को बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग की टीम ने किया. अस्पताल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोफेसर (डॉ.) अशुतोष बिस्वास (Ashutosh Biswas) ने भी टीम को सराहा और कहा कि ये मरीज के लिए एक नई जिंदगी जैसा है. ट्यूमर हटाने के बाद जो बड़े घाव बने थे, उन्हें स्किन ग्राफ्टिंग से ठीक किया गया. खास बात ये रही कि डॉक्टरों ने स्किन उसी हटाए गए टिशू से इस्तेमाल की, ताकि शरीर के किसी दूसरे हिस्से पर नया घाव न बने.
About the Author
विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें