Last Updated:
ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी अनन्या पांडे के साथ अपने सिग्नेचर पोज को लेकर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं. ओरी ने अनन्या के साथ पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें उनका पोज लोगों को पसंद नहीं आ
ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी अक्सर स्टारकिड्स के साथ पार्टी करते नजर आते हैं. वह नीसा देवगन, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर से लेकर अनन्या पांडे के भी अच्छे दोस्त है. अक्सर वह खुद अपने फ्रैंड्स पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हैं. उनका एक सिग्नेचर स्टेप भी काफी वायरल है. (Insta/orry)
मगर इस बार ओरी का ये स्टेप उनपर भारी पड़ा. क्योंकि उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. हाल में ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं. जहां शनाया कपूर से लेकर शिखर पहाड़िया और अन्य सितारे नजर आए. (Insta/orry)
इस बीच उन्होंने अपनी फ्रेंड अनन्या पांडे के साथ भी पोज दिए. अनन्या के साथ ओरी ने अपना सिग्नेचर पोज दिया, लेकिन उनका ये तरीका यूजर्स को पसंद नहीं आया. तस्वीर देखते ही कुछ यूजर्स भड़क गए और ये तस्वीरें इंटरनेट पर खासा वायरल भी हुई. (Insta/orry)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन तस्वीरों में अनन्या पांडे ब्लू जींस और व्हाइट क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं. वहीं ओरी भी व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू जींस में दिख रहे हैं. उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज देते हुए अनन्या पांडे के चेस्ट पर हाथ ऱखा. (Insta/orry)
मगर ये तरीका इस बार लोगों को पसंद नहीं आया और ओरी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. एक ने लिखा, ‘हे भगवान…अनन्या.’ दूसरे ने ताना मारा और लिखा जस्टिस फॉर अनन्या. वहीं कुछ ने हद से ज्यादा भद्दे कमेंट्स भी किए. (Insta/orry)
ओरी, पेशे से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं. वह ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड कंटेंट से कमाई करते हैं. कई इंटरव्यू में वह बता चुके हैं कि वह एक रील बनाने के लिए 76 लाख तक वसूल करते हैं. वह शादी व इवेंट में गेस्ट बनकर भी पहुंचते हैं और इसके लिए वह लाखों रुपये की फीस लेते हैं. (Insta/orry)
ओरी तो अपने सिग्चेर पोज की तुलना शाहरुख खान से भी कर चुके हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहरुख खान के बाद केवल वही ऐसे शख्स हैं जो सिग्नेचर पोज के लिए जाने जाते हैं.