Last Updated:
AI Detect Breast Cancer: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस AI जिंदगी के हर क्षेत्र में घुस गया है. यह ऐसे-ऐसे काम करने लगा है जिसकी कुछ साल पहले लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी. अब ब्रिटेन में एक बड़े पैमाने पर ट्रायल चल रहा है जिसमें AI की मदद से ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को समय से पहले पहचानने में मदद मिलेगी.
AI से तेजी से पहचानी जाएगी ब्रेस्ट कैंसर. Photo: Canva
AI Detect Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे तेजी से फैलती बीमारी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के मुताबिक हर साल करीब 24 लाख ब्रेस्ट कैंसर के नए मामले सामने आ जाते हैं, इनमें से 7 लाख महिलाओं की मौत हो जाती है. वहीं भारत भी इस मामले में पीछे नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2024 में 2 लाख महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर हुआ इनमें से 40 प्रतिशत महिलाओं की मौत हो गई. ब्रेस्ट कैंसर को अगर समय पर पहचान कर ली जाए तो इसे मात देना बहुत आसान हो जाता है लेकिन भारत में ऐसा कम होता है. आमतौर पर तीसरे या चौथे स्टेज पर ब्रेस्ट कैंसर की पहचान हो पाती है. ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए स्क्रीनिंग सबसे ज्यादा जरूरी है. अगर समय-समय पर स्क्रीनिंग हो जाए तो इस बीमारी को होने से रोका जा सकता है. इसके लिए ब्रिटेन में AI की मदद ली जा रही है. एआई की मदद से ब्रेस्ट कैंसर की पहचान समय से पहले हो सकेगी. इसके लिए बड़े पैमाने पर ट्रायल चल रहा है.
ट्रायल में क्या होगा
जांच किस तरह से होगी
इस जांच में महिलाओं को तीन समूहों में बांटा गया है. पहला सामान्य समूह होगा. इसमें मानक ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग होगी, जहां कम से कम दो रेडियोलॉजिस्ट मैमोग्राम की जांच करेंगे. दूसरे समूह की जांच रेडियोलॉजिस्ट और AI मिलकर करेंगे. इसमें एक रेडियोलॉजिस्ट और AI टूल दोनों मैमोग्राम की जांच करेंगे ताकि यह देखा जा सके कि क्या AI टूल ऐसे कोई संकेत पकड़ पाता है जो रेडियोलॉजिस्ट से छूट गए हों. तीसरे समूह की स्क्रीनिंग की जांच पहले AI करेगा. फिर रेडियोलॉजिस्ट कैंसर की आशंका के कम या अधिक होने का आकलन करेगा. यदि जोखिम कम है, तो एक रेडियोलॉजिस्ट तस्वीरों की जांच करेगा. यदि जोखिम अधिक है तो दो रेडियोलॉजिस्ट तस्वीरों की जांच करेंगे और तय करेंगे कि मरीज को अतिरिक्त जांच के लिए रेफर करना है या नहीं.
मौजूदा जांच की तरह सुरक्षित
कैम्ब्रिज यूनवर्सिटी में रेडियोलॉजी की प्रोफेसर और इस अध्ययन की प्रमुख शोधकर्ताओं फियोना गिल्बर्ट कहती हैं कि AI टूल एक्सपर्ट को तस्वीरों की अधिक कुशलता से जांच करने में मदद कर सकता है. वे यह भी अध्ययन कर रही हैं कि क्या AI उन महिलाओं की पहचान करने में मदद कर सकता है जिनमें ब्रेस्ट कैंसर विकसित होने का अधिक जोखिम है. इस ट्रायल में हर मैमोग्राम की जांच कम से कम एक रेडियोलॉजिस्ट अवश्य करेंगे. इस AI टूल को नियमित ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग में तभी शामिल किया जाएगा जब अध्ययन से यह साबित हो कि यह मौजूदा स्क्रीनिंग कार्यक्रम जितना ही सुरक्षित है. यूरोपीय संघ के आंकड़ों के मुताबिक 2024 में लगभग 3,60,000 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले सामने आए.
About the Author
With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…
और पढ़ें