Last Updated:
बॉलीवुड में एक ही नाम से बनने वाली फिल्मों का सिलसिला शुरुआत से चला आ रहा है. कई बार ऐसा हुआ है, जब एक ही नाम से कई फिल्में बनी हैं. ऐसी ही 3 फिल्में हैं, जो एक ही नाम से बनी है. लेकिन तीनों में अलग-अलग दौर के स्टार नजर आए. इनमें दो तो सुपरहिट साबित हुई. लेकिन तीसरी का माधुरी दीक्षित के रहते हुए भी बंटाधार हो गया.
नई दिल्ली. एक ही नाम से बनी वो तीन फिल्में, जिनमें अलग-अलग हीरो ने अपनी एक्टिंग से प्राण फूंक दिए. इन फिल्मों में नजर आने वाली लीड रोल वाली हीरोइन ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन एक फिल्म में हिट की गारंटी माने जाने वाली माधुरी दीक्षित की अदाएं भी फिल्म को फ्लॉप होने से बचा नहीं पाई.
इन तीनों फिल्मों में अलग-अलग दौर के हीरो जैसे शाहिद कपूर, अनिल कपूर और शम्मी कपूर जैसे स्टार नजर आए थे. तीनों हीरो भले ही एक्टिंग की दुनिया में यानी एक ही इंडस्ट्री से थे. लेकिन तीनों का काम करने का अंदाज अलग-अलग था.
तीनों के करियर की शुरुआत में तकरीबन 30 से 20 साल का अंतर रहा. इन तीनों ने ही एक ही नाम से बनी फिल्मों में काम किया. इनमें पहली सुपरहिट हुई. दूसरी फ्लॉप और तीसरी भी हिट साबित हुई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बात अगर इन तीनों स्टार की करें तो शम्मी कपूर ने साल 1953 में फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी. वहीं अनिल कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ पूरे 30 साल बाद फिल्म ‘वो सात दिन’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी.
बात करें बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की तो उन्होंने अमृता राव की फिल्म ‘इश्क विश्क’ से अपना करियर शुरू किया था. लेकिन तीनों ही स्टार ने ‘राजकुमार’ नाम से बनी तीन अलग-अलग फिल्मों में काम किया है.
तीनों फिल्मों में अनिल कपूर, शम्मी कपूर और शाहिद कपूर लीड रोल में थे. शम्मी कपूर की फिल्म ‘राजकुमार’ जब रिलीज हुई तो तहलका मच गया था.के. शंकर के डायरेक्शन में बनी शम्मी कपूर की’राजकुमार’ बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म में शम्मी कपूर के साथ साधना की जोड़ी बनी थी. साल 1964 में आई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. फिल्म में शम्मी के अलावा पृथ्वीराज कपूर, प्राण भी अहम रोल में नजर आए थे.
दूसरी है, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की साल 1996 में आई फिल्म ‘राजकुमार’. पंकज पराशर के निर्देशन में बनी फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया गया था. फिल्म में उस दौर की हिट जोड़ी भी इस फिल्म को फ्लॉप होने से बचा नहीं पाई थी. 6 करोड़ रुपये में बनी फिल्म, जो उस दौर के हिसाब से काफी ज्यादा थे, ने महज 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
इसके बाद साल 2013 में आई शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘आर राजकुमार’इस फिल्म में आर जोड़ा गया था. फिल्म में शाहिद का एक्शन अवतार काफी पसंद किया गया था. प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं. ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी.