Last Updated:
काम के प्रति दीवानगी किसे कहते हैं, यह कोई अमिताभ बच्चन से सीखे. बिग बी ने महज एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग निपटा डाली और साथ में दो स्टिल फोटोशूट भी कर डाले. इस थका देने वाले शेड्यूल के बाद भी उन्होंने देर रात अपने फैंस के लिए ब्लॉग लिखा. महानायक ने अपने चाहने वालों को जानकारी देते हुए लिखा कि लाइफ में अभी बस काम ही काम है और यह सिलसिला कभी रुकना नहीं चाहिए.
83 साल की उम्र में भी खूब मेहनत कर रहे अमिताभ बच्चन.
नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं. वह उनसे जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. अब बिग बी ने ब्लॉग के जरिए बताया कि उन्होंने एक ही दिन में लगातार 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग कर डाली. और साथ ही दो फोटोशूट भी निपटा डालें. फिर भी बिग बी ने देर रात अपने फैंस के लिए ब्लॉग लिखा. अपने चाहने वालों के लिए अमिताभ का कहना है कि काम चाहे जितना भी हो, अपनों से जुड़े रहने की यह खूबसूरत प्रक्रिया कभी रुकनी नहीं चाहिए.
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘काम तो काम है…काम तो काम है…काम तो काम है…आज 12 शॉर्ट फिल्में शूट कीं, 2 स्टिल शूट किए और अब आप लोगों के लिए काम कर रहा हूं. बिना किसी देरी के जुड़े रहने का यह सिलसिला ही आज का काम है. बाकी सब तो चलता रहेगा. यह नहीं रुकना चाहिए.’
काम वाले दिन से पहले पूरी तैयारी
अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट ब्लॉग.
अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत संग शेयर की स्क्रीन
अमिताभ बच्चन आखिरी बार निर्देशक टीजे ज्ञानवेल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे. इस फिल्म में रजनीकांत, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश थिलक भी प्रमुख भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मुठभेड़ के दौरान गलती से एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मार देता है. इसके बाद वह एक शिक्षक की हत्या की जांच में जुट जाता है.
बिग बी ने अश्वत्थामा के किरदार में लूट ली थी महफिल
इससे पहले अमिताभ ने निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी में काम किया था. इस पौराणिक साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास, कमल हासन और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी 2898 एडी एक डिस्टोपियन भविष्य पर आधारित थी, जिसमें काशी शहर की पृष्ठभूमि में एक समूह एसयूएम-80 के अजन्मे बच्चे की रक्षा करने के मिशन पर निकलता है, जिसे भगवान विष्णु के अंतिम अवतार ‘कल्कि’ के रूप में माना जाता है. इस फिल्म में बिग बी ने अश्वत्थामा के किरदार में महफिल लूट ली थी.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें