Climbing stairs daily benefits: आज के समय में लोगों की जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक हो गई है. लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं ने रोजमर्रा के काम आसान जरूर बना दिए हैं, लेकिन इसके कारण शारीरिक गतिविधियां भी कम होती जा रही हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि छोटी-छोटी सक्रिय आदतें बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवन की नींव बन सकती हैं. ऐसी ही एक आदत है लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करना.
नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के अनुसार, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए रोजमर्रा की गतिविधियों में छोटे-छोटे बदलाव बेहद महत्वपूर्ण हैं. सीढ़ियां चढ़ने जैसी साधारण आदत शरीर को सक्रिय रखने के साथ-साथ ऊर्जा और फिटनेस बढ़ाने में भी मदद कर सकती है.
क्यों चुनें सीढ़ियां?
अधिकांश लोग समय बचाने और सुविधा के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नियमित रूप से सीढ़ियां चढ़ना एक आसान और प्रभावी शारीरिक गतिविधि है. इसके लिए किसी विशेष उपकरण या जिम की जरूरत नहीं होती और इसे दिनचर्या का हिस्सा आसानी से बनाया जा सकता है.
सीढ़ियां चढ़ने के फायदे
-यदि आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां और मांसपेशियां बुढ़ापे तक मजबूत बनी रहें तो आप लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. खासकर, वे लोग जो 4 मंजिला इमारतों में रहते हैं. जो लोग हाई राइज बिल्डिंग में रहते हैं, वे हर दिन एक्सरसाइज की तरह 3-4 फ्लोर सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने की प्रैक्टिस करें. इससे पैरों, जांघों और कूल्हों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं. शरीर की ताकत बढ़ती है. हड्डियां भी मजबूत बनी रहती हैं.
– सीढ़ियां चढ़ना-उतरना एक बेहद ही एफेक्टिव कार्डियो एक्सरसाइज है, जो वजन को नियंत्रित रखने में मददगार साबित हो सकता है. इससे एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है. वजन कंट्रोल में रहता है.
– रेगुलर सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने से हार्ट भी हेल्दी रहता है. हार्ट की कार्यक्षमता बेहतर होती है. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस में रहता है.
-सीढ़ियां चढ़ने की आदत शरीर की स्टैमिना और सहनशक्ति बढ़ाने में सहायक होती है. इससे रोजमर्रा के कामों में थकान कम महसूस होती है.
– शरीर को मिलती है भरपूर एनर्जी. आप खुद को एक्टिव महसूस करते हैं. शरीर में एनर्जी लेवल बेहतर बनी रहती है. दिनभर ताजगी का एहसास होता है.
-सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से मेंटल हेल्थ भी सही रहता है. विशेषज्ञों के अनुसार, फिजिकली एक्टिव रहने से स्ट्रेस लेवल कम होता है. मूड बेहतर होता है. सीढ़ियां चढ़ने से हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है.
-सांस लेने की क्षमता बेहतर होती है. शरीर अधिक सक्रिय रहता है. आलस्य कम होता है. फिटनेस लेवल में सुधार होता है. दिनचर्या में अनुशासन आता है.